UP के कई जिलों में बारिश, CM योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

DM को फसलों के नुकसान का तुरंत आकलन करने का आदेश

लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट ली है. शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक दिन में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. इस बीच योगी आदित्यनाथ  ने प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

बारिश से राहत, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत

लखनऊ में तापमान अभी भी सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है, लेकिन बारिश के कारण मौसम ठंडा  हो गया है. आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और बादल बने रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी है, वहीं पूर्वी यूपी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

_ Uttar Pradesh News (24)
UP Weather Alert, योगी का निर्देश
CM योगी के निर्देश: तुरंत हो नुकसान का आकलन

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि जहां भी बारिश या आंधी से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां के जिलाधिकारी तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहत आयुक्त और फील्ड अधिकारी आपस में लगातार समन्वय बनाए रखें ताकि जरूरत पड़ने पर किसानों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.

UP में पंचायत चुनाव की सुनवाई फिर फंसी, इस तारीख को खत्म होगा प्रधानों का कार्यकाल यह भी पढ़ें: UP में पंचायत चुनाव की सुनवाई फिर फंसी, इस तारीख को खत्म होगा प्रधानों का कार्यकाल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Mar 2026 By Shobhit Pandey

UP के कई जिलों में बारिश, CM योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

DM को फसलों के नुकसान का तुरंत आकलन करने का आदेश

लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट ली है. शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक दिन में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. इस बीच योगी आदित्यनाथ  ने प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

बारिश से राहत, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत

लखनऊ में तापमान अभी भी सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है, लेकिन बारिश के कारण मौसम ठंडा  हो गया है. आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और बादल बने रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी है, वहीं पूर्वी यूपी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

_ Uttar Pradesh News (24)
UP Weather Alert, योगी का निर्देश
CM योगी के निर्देश: तुरंत हो नुकसान का आकलन

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि जहां भी बारिश या आंधी से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां के जिलाधिकारी तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहत आयुक्त और फील्ड अधिकारी आपस में लगातार समन्वय बनाए रखें ताकि जरूरत पड़ने पर किसानों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/up-weather-rain-cm-yogi-instructions-officials/article-25240
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।