UP Weather News: यूपी में बारिश से हाल बेहाल, इन जिलों में भारी वर्षा के आसार

UP Weather News: यूपी में बारिश से हाल बेहाल, इन जिलों में भारी वर्षा के आसार
यूपी में बारिश से हाल बेहाल

बीते पांच-छह दिनों से पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण वर्षा हो रही है, प्रदेश का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। मई जून की भीषण गर्मी को झेलने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वर्षा होने से पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली है। 

पूरे उत्तर प्रदेश में बीते दो-तीन दिन में भीषण बारिश देखने को मिली है किसके कारण प्रदेश में स्थित कई शहरों में पानी भर गया है, सड़कों, खेतों तथा घरों में भी बारिश का पानी घुस गया था। बीते 6 जुलाई की रात्रि को बस्ती, बहराइच समेत प्रदेश के कई शहरों में भीषण वर्षा हुई थी जिस कारण सड़कों, खेतों था घरों में पर पानी भर गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में मिला बड़ा तोहफा और फायदा, मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 9 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, परंतु अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन 10 जुलाई के बाद फिर से बारिश होने लगेगी। बारिश होने के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में ठंडा मौसम बना हुआ है, हालांकि अभी 8 9 जुलाई को तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है परंतु पुनः 10 जुलाई से गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में सड़कों का होगा विकास, जाने क्या-क्या होंगे कार्य

उत्तर प्रदेश में स्थित जिलों में आज का तापमान :-
* वाराणसी - 33 डिग्री सेल्सियस 
* लखनऊ - 32 डिग्री सेल्सियस
* आगरा - 32 डिग्री सेल्सियस
* अयोध्या - 33 डिग्री सेल्सियस
* बस्ती - 32 डिग्री सेल्सियस
* गोरखपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
* देवरिया - 33 डिग्री सेल्सियस
* गोंडा - 32 डिग्री सेल्सियस
* बहराइच - 33 डिग्री सेल्सियस
* बाराबंकी - 32 डिग्री सेल्सियस 
* गाजियाबाद - 32 डिग्री सेल्सियस
* फतेहपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
* सिद्धार्थनगर - 32 डिग्री सेल्सियस 
* आजमगढ़ - 33 डिग्री सेल्सियस
* कानपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
* प्रयागराज - 34 डिग्री सेल्सियस
* गाजीपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
* मऊ - 34 डिग्री सेल्सियस 
* कुशीनगर - 32 डिग्री सेल्सियस
* अंबेडकर नगर - 32 डिग्री सेल्सियस 
* संत कबीर नगर - 33 डिग्री सेल्सियस
* सोनभद्र - 32 डिग्री सेल्सियस
* जौनपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
* मथुरा - 32 डिग्री सेल्सियस
* रायबरेली - 33 डिग्री सेल्सियस
* झांसी - 33 डिग्री सेल्सियस 
* मिर्जापुर - 34 डिग्री सेल्सियस 
* बलिया - 32 डिग्री सेल्सियस 
* अलीगढ़ - 32 डिग्री सेल्सियस 
* मेरठ - 31 डिग्री सेल्सियस 
* मुजफ्फरनगर - 29 डिग्री सेल्सियस 
* कन्नौज - 34 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में बारिश को लेकर अपडेट, होगी तेज बारिश गिरेगी बिजली

On

About The Author

Vagarth Sankrityaayan Picture

वागार्थ सांकृत्यायन
संपादक, भारतीय बस्ती

वागार्थ सांकृत्यायन एक प्रतिबद्ध और जमीनी सरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती के संपादक के रूप में वे खबरों को सिर्फ़ घटनाओं की सूचना तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उनके सामाजिक और मानवीय पक्ष को भी उजागर करते हैं।

उन्होंने भारतीय बस्ती को एक मिशन के रूप में विकसित किया है—जिसका उद्देश्य है गांव, कस्बे और छोटे शहरों की अनसुनी आवाज़ों को मुख्यधारा की मीडिया तक पहुंचाना। उत्तर प्रदेश की राजनीति, समाज और संस्कृति पर उनकी विशेष पकड़ है, जो खबरों को गहराई और विश्वसनीयता प्रदान करती है