UP Pension News: यूपी में पेंशन पाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार का ये फैसला पढ़कर खिल जाएंगी बाछें
Pension In UP
UP Pension News: उत्तर प्रदेश में दीपावली, दशहरा और छठ से पहले योगी सरकार ने 8 सालों में रिटायर हुए डेढ़ लाख से अधिक कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. इन सभी डेढ़ लाख लोगों की पेंशन राशि बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं.योगी सरकार ने साल 2006 से 2014 के दौरान 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मचारियों की पेंशन राशि बढ़ाई है.
इन सभी को पहली जुलाई से मूल वेतन के मुकाबले 3 फीसदी पेंशन वृद्धि देने का आदेश दिया गया है. इस फैसले से प्रति पेंशन धारी को 4 हजार रुपये महीने का लाभ होगा. इतना ही नहीं पारिवारिक पेंशनर्स को भी इसका फायदा होगा.
क्या एरियर मिलेगा?
इस संदर्भ में सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि सभी को 12 जून 2024 से इसका लाभ मिलेगा. हालांकि किसी किस्म का एरियर नहीं दिया जाएगा. आदेश के अनुसार यह व्यवस्था पहली जनवरी 2006 से प्रभावी छठें वेतन आयोग के संदर्भ में लागू होगी.
शिक्षक और कर्मचारियों, दोनों को इस फैसले का लाभ मिलेगा. हालांकि इसमें शर्त यह है कि 30 जून से अगले 30 जून के दौरान कम से कम 6 महीने काम किया हो. इस आदेश से न सिर्फ पेंशन बल्कि ग्रेच्युटी पर भी इसका लाभ मिलेगा. विभाग के आदेशानुसार 33 साल सेवा के आधार पर 16.5 महीने की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते की धनराशि को जोड़कर शिक्षकों और कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भी फायदा मिलेगा.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है