Basti News: सद्भावना यात्रा में उमड़े लोग, बाबा साहब को किया नमन्
सभाासद ऋषि राज मुनि ने हरी झण्डी दिखाकर सदभावना यात्रा को रवाना किया। नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र के युवा समाजसेवी रंजीत आजाद ने बताया कि सद्भावना यात्रा में खैराटी, कथरूआ, रौता, वैजीपुर, बरोहिया कला, देईसाड़, सजनाखोर, महादेवा के साथ ही अनेक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में संविधान की प्रतियां लिये हजारों लोग ‘बाबा साहब अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा’ आदि नारा लगा रहे थे।
देईसाड़ अम्बेडकर पार्क में सभा के बाद बनकटी बौद्ध बिहार में भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या मंें लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में ऋषिराज, लाल बिहारी गौतम, कुलदीप कुमार, दिनेश आजाद, अमरजीत आर्य, अजय, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश कुमार, उदयराज, अजीत कुमार, अरविन्द, अमरेन्द्र राठौर, सचिन प्रताप, शनिराव, राम रूप, अजय आजाद, अक्षय, विकास कुमार, भूमिधर, राजाराम बौद्ध, धर्मेन्द्र त्यागी, सूरज कुमार आदि ने योगदान दिया। सदभावना यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है