UP Panchayat Chunav 2026: क्या समय पर होंगे पंचायत चुनाव? योगी के मंत्री ने किया कन्फर्म
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच योगी सरकार के मंत्री ने बड़ा बयान दिया है
15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन
राजभर ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची 15 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी. इसके साथ ही चुनाव से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि मतपत्र छपकर प्रदेश के सभी जिलों तक भेजे जा चुके हैं, ताकि मतदान की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न कराई जा सके.
जिलों तक पहुंच चुकी चुनाव सामग्री
मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव से संबंधित जरूरी सामग्री अधिकांश जिलों में पहुंच चुकी है. प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए. भरोसा दिलाया कि मतदान प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी और मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी.
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और सरकार ने दंगों जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया है. उनका कहना था कि प्रशासनिक सख्ती के कारण अब राज्य में शांति और व्यवस्था कायम है. उन्होंने लोगों से अपील की कि पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है