यूपी के इन जिलों में देर रात हुई बारिश, जानें अब किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Uttar Pradesh News
लखनऊ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में आज देर रात बारिश हुई. मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था. लखनऊ में रात करीब 1 बजे से ही तेज बिजली चमकना, बारिश और तेज हवा शुरू हो गई थी. वहीं प्रयागराज में भी रात 2 बजे बारिश हुई. इसके बाद सुबह मौसम साफ हो गया है. इस बारिश से अगर कोई सबसे ज्यादा परेशान है तो वो किसान हैं. अभी कई किसानों का गेहूं खेतों में ही पड़ा है, जिससे बारिश होने से उनकी फसल खराब हो रही है.
पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका है. इसके साथ ही इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात और नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं समेत कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार यह असर 1 अप्रैल तक बना रह सकता है. इस दौरान अलीगढ़, मथुरा, आगरा, झांसी, महोबा जैसे जिलों में तेज हवाओं का असर जारी रहेगा, जबकि पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.
इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और खुले स्थानों से दूर रहें.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।