अयोध्या-लखनऊ समेत इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा, मौसम विभाग का अलर्ट

Uttar Pradesh News

 उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव हो रहे जिसको लेकर किसान भी परेशान है अभी किसानों के गेहूं खेत में ही है और बारिश, तेज हवा या ओले गिरने से फसल को नुकसान होगा वही मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है यूपी के कई जिलों में  31 मार्च को  गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज झोंकेदार हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं 30 मार्च को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य स्तर पर जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही पूर्वी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिमी यूपी में भी तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, जहां हवा की रफ्तार झोंकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

Uttar Pradesh Weather: बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Weather: बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा असर

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 मार्च को ओलावृष्टि हो सकती है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, झांसी, ललितपुर समेत कई जिलों में ओले और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. वहीं 31 मार्च को भी कई जिलों में तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी.

लखनऊ में 7 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट यह भी पढ़ें: लखनऊ में 7 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट

_ Uttar Pradesh News (22)
अयोध्या, लखनऊ समेत 50+ जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

प्रदेश के तापमान की बात करें तो कई शहरों में गर्मी का असर साफ दिखा. प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और बांदा में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वाराणसी बीएचयू में पारा 39.2 डिग्री, कानपुर शहर में 38.3 डिग्री और सुल्तानपुर में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. बस्ती में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने, बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है. किसानों को भी सलाह दी गई है कि पकी फसलों की जल्द कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखें, क्योंकि तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, चना, मटर, सब्जियों और फलों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
31 Mar 2026 By Shobhit Pandey

अयोध्या-लखनऊ समेत इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा, मौसम विभाग का अलर्ट

Uttar Pradesh News

 उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव हो रहे जिसको लेकर किसान भी परेशान है अभी किसानों के गेहूं खेत में ही है और बारिश, तेज हवा या ओले गिरने से फसल को नुकसान होगा वही मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है यूपी के कई जिलों में  31 मार्च को  गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज झोंकेदार हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं 30 मार्च को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य स्तर पर जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही पूर्वी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिमी यूपी में भी तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, जहां हवा की रफ्तार झोंकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा असर

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 मार्च को ओलावृष्टि हो सकती है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, झांसी, ललितपुर समेत कई जिलों में ओले और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. वहीं 31 मार्च को भी कई जिलों में तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी.

_ Uttar Pradesh News (22)
अयोध्या, लखनऊ समेत 50+ जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

प्रदेश के तापमान की बात करें तो कई शहरों में गर्मी का असर साफ दिखा. प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और बांदा में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वाराणसी बीएचयू में पारा 39.2 डिग्री, कानपुर शहर में 38.3 डिग्री और सुल्तानपुर में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. बस्ती में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने, बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है. किसानों को भी सलाह दी गई है कि पकी फसलों की जल्द कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखें, क्योंकि तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, चना, मटर, सब्जियों और फलों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/lucknow/ayodhya-lucknow-samet-in-jilon-me-bijli-girne-ka-alert-up-weather-imd/article-25311
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।