Uttar Pradesh Weather: बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश में मौसम हर दिन बदल रहा है कभी गर्मी-बारिश और ठंड जिससे लोग बीमार ज्यादे हो रहे है. प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है इस समय लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 35.7°C और न्यूनतम तापमान 20°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. वहीं दिन में नमी 82% तक पहुंची, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 27% रही. बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम विभाग ने शाम और रात में बदलाव के संकेत दिए हैं.
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आसपास के इलाकों में दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम तक बादल छाने लगेंगे. इसके बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. तापमान 36°C के आसपास रहने का अनुमान है.
यूपी के लिए चेतावनी
प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है:
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और आंधी की चेतावनी
- तेज हवाएं 30–40 किमी/घंटा (पूर्वी यूपी) और 40–50 किमी/घंटा, झोंकों में 60 किमी/घंटा (पश्चिमी यूपी) तक चल सकती हैं
- बिजली गिरने का भी खतरा
प्रदेश के प्रमुख शहरों का हाल
- बांदा सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 41.2°C तक पहुंच गया
- प्रयागराज में 38.9°C दर्ज हुआ
- वाराणसी (BHU) में 37.7°C तापमान रहा
- बस्ती में न्यूनतम तापमान 23°C और अधिकतम 34.5°C दर्ज हुआ
इन जिलों में तेज आंधी का ज्यादा असर
पश्चिमी यूपी के जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर रहेगा. इसके अलावा बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
इन जिलों में बिजली गिरने और गरज-चमक का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।