Basti News: महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव को मिली जान से मार देेने की धमकी, एसपी से लगाया न्याय की गुहार
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. सोमवार को उन्होने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने जान माल के रक्षा की मांग किया है. एसपी को दिये पत्र में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव पत्नी राम नयन ने कहा है कि वे कलवारी मुस्तहकम, थाना कलवारी, की निवासिनी है. उनके मायके ताहिरपुर, थाना कलवारी की निवासिनी सुधा देवी पत्नी सुधा शंकर पुत्र रामफेर, अखिलेश उर्फ सूरज पुत्र सुधा शंकर अन्नू पुत्री सुधा शंकर निवासी ग्राम ताहिरपुर, थाना कलवारी, सचिन पुत्र राम अजोर निवासी ग्राम अगौना, थाना कलवारी, उनसे रंजिश रखते है.
सुधा देवी पत्नी सुधा शंकर जनपद गोण्डा में ग्राम पंचायत हरिवंशपुर, वि०ख० नवाबगंज, थाना नवाबगंज में कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक के पद पर फर्जी डिग्री से बिना मास्टर डिग्री लिए कार्यरत है. उनके द्वारा इस सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा को प्रार्थना-पत्र दिया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि सभी अध्यापक ऑनलाइन नही है, आपको पता करना पड़ेगा कि सुधा देवी मेरे जनपद के किस विद्यालय में कार्यरत है. उनकी शिकायत पर जॉच का आदेश थानाध्यक्ष कलवारी को किया गया उसी से विपक्षीगण उनकी हत्या करने पर तुले हुए है.
उक्त लोग उनके घर आये उस समय वहदवा लेने के लिए सामु०स्वा० केन्द्र बैजलपुर गयी थी. वहाँ जाकर उसे माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी देने लगे तथा कहने लगे जो न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दी हो, उसे वापस नही लोगी तो तुम्हारी हत्या तुम्हारे पूरे परिवार सहित कर देगे. लक्ष्मी यादव ने प्रार्थना-पत्र के प्रकाश में कार्यवाही करते हुए विपक्षीगण के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज और अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है