UP Highway Expansion: विभिन्न स्टेट हाईवे का होगा विस्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

UP Highway Expansion: विभिन्न स्टेट हाईवे का होगा विस्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐलान
Uttar Pradesh News

प्रदेश सरकार ने राज्य की विभिन्न सड़कों को सुदृढ़ करने के लिए महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसमें कई प्रमुख स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण करवाया जाएगा इस परियोजना के माध्यम से प्रमुख जिलों के नागरिकों को अब सीधा लाभ मिल पाएगा. 

यूपी के लाखों नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यातायात की समस्या को दूर करने के लिए अब प्रदेश के 21 राज्य राजमार्गों को चौड़ा करवाया जाएगा जिसमें चार लेन में बदलने का प्रयास किया जा रहा है. अब सड़क सिर्फ 7 से 14 मी चौड़ी ही है. लेकिन निर्णय के बाद अब 14 से 25 मीटर तक चौड़ा करवाया जाएगा लोक  निर्माण विभाग की टीम ने इन सड़कों का सर्वे करके राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है

अब 21 सड़कों में तीन वाराणसी और दो हरदोई जिले की सड़के शामिल है. जिसमें ट्रैफिक जाम अब कम होगा तथा यात्रा के दौरान सफर आरामदायक और तीव्र गति महसूस की जाएगी. प्रदेश में योगी सरकार खुद लोक निर्माण विभाग के टीम के मंत्री भी हैं. प्रदेश में सभी राज्य के सड़कों को चौड़ा करने का दिशा निर्देश दिया है यूपी में कुल अब 142 राजमार्ग प्रस्तावित है. जिनमें अब 21 सड़कों को चार लेन में बचे हुए 107 सड़क को इसी साल 10 मीटर चौड़ा करवाने की योजना बनाई गई है. सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले का मुख्यालय बेहतर तरीके से चौड़ी सड़कों से कनेक्ट हो और लोगों को बेहतर और तेज रफ्तार मिल सके. 

यूपी में इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 31.42 किमी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी, करोड़ों होंगे खर्च यह भी पढ़ें: यूपी में इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 31.42 किमी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी, करोड़ों होंगे खर्च

इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर, राहगीरों को मिलेगा फायदा

यूपी सरकार की योजना के अंतर्गत अमेठी को भी चार लेन सड़क से कनेक्ट किया जाएगा. अब जगदीशपुर राज्य में राजमार्ग को 7 मीटर से बढ़ाकर 22 मीटर चौड़ा करवाया जाएगा इसमें सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और अमेठी जिला तक सीधा और आसान रास्ता बन पाएगा योजना के इसी माध्यम से बहराइच में भिनगा, सिरसिया- चौधरी डीह सड़क को भी चार लेन में तब्दील किया जाएगा. इसी विकास के माध्यम से कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कृषि विश्वविद्यालय को कनेक्ट करने के लिए देवरिया, पडरौना, कसया राज्य राजमार्ग को चौड़ा करवाया जाएगा.

यूपी में ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट सख्त, DM से मांगा जवाब यह भी पढ़ें: यूपी में ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट सख्त, DM से मांगा जवाब

अब इसके अलावा जालौन में पिछले कई दशक से अधूरा रहा पनवाड़ी राज्य राजमार्ग अब फिर से निर्माण करवा कर चार लेन में तैयार करवाया जाएगा निर्माण प्रारंभ पहले शुरू हो गया था लेकिन उसके बाद बीच में रुकवा दिया गया अब उसे फिर से प्रारंभ करके पूरा किया जाएगा. अब इसके साथ-साथ हरदोई के बिलग्राम, प्रयाग, उन्नाव रास्ते पर बीएसए राज्य राजमार्ग को अब चार लेन में परिवर्तन किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि इन सड़कों पर अत्यधिक सड़क हादसे होते रहते थे इसी बीच राज्य सरकार ने इन्हें चौड़ा करने का बड़ा कदम उठाया है इन रास्तों को चौड़ा होने से शाहजहांपुर, बरेली, कन्नौज, कानपुर, प्रयागराज, उन्नाव के बीच का सफर अब आराम और सुरक्षित जल्दी हो जाएगा.

लखनऊ में जमीन लेने वाले सावधान! LDA की बड़ी चेतावनी, इन जगहों पर बिक रहे अवैध प्लॉट यह भी पढ़ें: लखनऊ में जमीन लेने वाले सावधान! LDA की बड़ी चेतावनी, इन जगहों पर बिक रहे अवैध प्लॉट

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।