UP Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर आई गिरावट, चांदी के दाम स्थिर, जानिए यूपी के शहरों में 10 ग्राम सोने का नया रेट!
शादी का सीजन चल रहा है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने या इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। सोने और चांदी की कीमतों में अभी हाल ही में उतार-चढ़ाव देखा गया है। खासकर उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतें थोड़ी कम हुई हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों जैसे लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा में 24 जून को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,00,830 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹92,440 और 18 कैरेट सोना ₹75,630 प्रति 10 ग्राम बिका। चांदी की कीमत भी आज ₹109.90 प्रति ग्राम और ₹1,09,900 प्रति किलोग्राम रही।
शादी के सीजन में सोने के दामों में बदलाव
शादी के सीजन में सोने के दाम काफी बदल रहे हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ट्रेड वॉर जैसे कारणों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतें धीरे-धीरे गिर रही हैं, जो खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। लेकिन वायदा बाजार और विदेशों के बाजारों में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में भी सोना और चांदी के दाम ऊपर-नीचे होते रहेंगे।
ताजा खबरें
About The Author
हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।