APP का रुख अब अयोध्या की ओर, 14 सितंबर को निकलेगी तिरंगा यात्रा
AAP का दावा- यात्रा में दस हजार से ज्यादा लोग
दरअसल, तिरंगा यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी सियासी संदेश देना चाहती है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करेगी. तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में आयोजित की जा रही है. श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की अवधारणा में पार्टी जनता के बीच जाएगी और बताएगी कि गरीब आदमी की झोपड़ी में 24 घंटे उजाला होना चाहिये. उसको 300 यूनिट फ्री में बिजली मिले. लोगों को फ्री में बेहतर शिक्षा व चिकित्सा मिले. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिले.
सभाजीत सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह शरीक होंगे और ये तिरंगा यात्रा अयोध्या में ऐतिहासिक होगी.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है