UP Board Result 2026: कल शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साल 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. परिषद के सचिव कार्यालय, प्रयागराज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा. इस घोषणा के बाद लाखों विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म होने वाला है.
ऑनलाइन ऐसे देख सकेंगे परिणाम
बोर्ड ने बताया कि छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी अंकपत्र उपलब्ध रहेगा, जिससे विद्यार्थी डिजिटल रूप में अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. यह सुविधा खासतौर पर उन छात्रों के लिए मददगार होगी जो तुरंत अपने परिणाम की कॉपी सुरक्षित रखना चाहते हैं.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।