यूपी के इस ज़िले से मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन!

यूपी के इस ज़िले से मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन!
Uttar Pradesh News

यूपी में राज्य सरकार ने भारतीय रेलवे के राष्ट्रीय रूप में तेज, सुरक्षित तथा आकर्षक परिवहन सेवा मुहैया कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. जो अब 2047 के भारत निर्माण लक्ष्य के अनुरूप है. अब इस दृष्टिकोण ने भारत को सिर्फ आर्थिक वृद्धि पर आधारित विकास मॉडल से बाहर निकाल कर उस दिशा में अग्रसर किया जा रहा है जिसमें वैश्विक न्याय, स्थानीय प्रभाव तथा टिकाऊ प्रगति को समान रूप में शामिल किया जाए. 

सांसद ने रेल मंत्री से की मांग

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बांदा और चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी पटेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भेंट करके संसदीय क्षेत्र की रेल समस्याओं की समाधान की मांग की है जिसमें रेल मंत्री ने कहा है कि अतर्रा के बिसंडा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण बेहद जरूरी है. इस निर्माण कार्य होने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी. इस कड़ी में रेल मंत्री ने आगे कहा है कि अतर्रा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने से यहां का विकास निश्चित तौर से उभर जाएगा तथा लोगों को रोजगार भी आवश्यक रूप से मिलेगा इस दौरान आगे सांसद ने बांदा से अहमदाबाद और मुंबई के लिए प्रतिदिन ट्रेन संचालन करना, वंदे भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली से चित्रकूट मार्ग होते हुए वाराणसी तक करना, राजधानी लखनऊ से बांदा मार्ग होते हुए पुणे, चित्रकूट धाम से वैष्णो देवी कटरा तक ट्रेन संचालन की मांग की गई है इसके अलावा अब चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज, पुल के पास सीढ़ी तथा अंडरपास निर्माण की मांग किया गया है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।