यूपी में बंद होगा दिल्ली जाने वाला यह प्रमुख मार्ग, मेट्रो का होगा निर्माण
बंद हो सकता है गुरु का ताल कट
यूपी में रेल और स्टेशनों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार प्रयास रत है इसी बीच मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में पहले कॉरिडोर में एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण तीव्र गति से करवाया जा रहा है आईएसबीटी स्टेशन पर लगभग बन चुका है गुरु का ताल तथा सिकंदरा स्टेशन का कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है ऐसे में गुरुद्वारा गुरु के ताल कट पूर्ण रूप से बंद करवाया जा सकता है
अब इसके लिए तीन विभागीय स्तर पर उनकी पूरी टीम परीक्षण कर रही है. इसी दौरान यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार राय ने एक बयान में अपनी बात कहते हुए कहा है कि पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी तथा गुरु का ताल अब सिकंदरा हाइवे के मध्य पूर्ण रूप से तैयार किया जाएगा. अब इस निर्माण कार्य के बाद में गुरु का ताल कट को बंद करने के लिए चर्चा और विचार किया जा रहा है.
तीन स्तरीय विभागों ने शुरू किया इन्वेस्टिगेशन
गुरु का ताल कट यातायात की स्थिति और व्यवस्था का मूल्यांकन करना है और इस रूट से होने वाली जाम और दुर्घटनाएं जैसी समस्याओं का समाधान करना है यदि यह कट बंद किया जाता है तो कई वैकल्पिक मार्गों की पहचान करना आवश्यक होगा कट के बंद होने से मुख्य मार्ग पर यातायात की गति में वृद्धि की जा सकती है वैकल्पिक मार्गों की पहचान और विकास की आवश्यकता की जाएगी जिसको लेकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में इसका प्रभाव भी ज्यादा पड़ सकता है यह सर्वेक्षण अभी प्रारंभिक और अंतिम चरण में है इसके बाद अंतिम निर्णय आने वाले दिनों में लिया जा सकता है यातायात विभाग और संबंधित अधिकारी लगातार मीटिंग और बैठके करवा रही है.
यह भी पढ़ें: UP में आज 90 हजार जरूरतमंद परिवारों को बड़ी सौगात, CM योगी खातों में भेजेंगे 900 करोड़ रुपयेअब इसके लिए यहां पर कट दिया जा सकता है इसी दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यूपीएमआरसी और यातायात पुलिस की टीएम इन रास्तों पर निरीक्षण पर्याप्त मात्रा में कर रही है अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के बाद सप्ताह भर का समय का लगना जरूरी बन चुका है इसके बाद ही गुरुद्वारा गुरु के ताल कट बंद करने पर निर्णय लिया जा सकता है इसके अलावा सर्विस रोड के कट भी बंद किया जा सकते हैं इसी बीच निर्माण कार्य के दौरान किसी राहगीर को कोई नुकसान न रखते हुए कार्य करवाया जा रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।