यूपी के इस जिले को मिलेगा ट्रैफिक से राहत, बाईपास फोरलेन का होगा निर्माण
यह प्रस्ताव धर्मार्थ योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है, जिससे इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया और तेज हो गई है. सेतु निगम ने पुल के निर्माण की पूरी योजना बनाकर सरकार को भेज दी है. अब सिर्फ मंजूरी का इंतजार है, जो जल्द ही मिल सकती है.
शहर में हर दिन बढ़ती गाड़ियों की संख्या के कारण ट्रैफिक की स्थिति बिगड़ती जा रही है. सड़कों पर लंबा जाम आम बात हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं. इसी को देखते हुए बाईपास को फोरलेन में निर्मित करने का निर्णय लिया गया, ताकि शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम हो और लोग आसानी से सफर कर सकें.
परंतु शुरुआत में नरौली पर दूसरे पुल के निर्माण को मंजूरी नहीं मिल पाई थी. लेकिन सेतु निगम ने लगातार यह आग्रह किया कि इस काम को भी उसी धर्मार्थ योजना में शामिल किया जाए, जिसके तहत भंवरनाथ तक फोरलेन मार्ग की स्वीकृति मिली थी.
सेतु निगम के अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र वर्मा ने यह प्रस्ताव जिलाधिकारी (DM) के सामने रखा. डीएम ने भी इस योजना को शहर की जरूरत मानते हुए इसे मंजूरी दे दी. इसके बाद सेतु निगम ने तुरंत कार्ययोजना बनाकर सरकार को भेज दी है.
ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि "धर्मार्थ योजना के अंतर्गत नरौली पर दूसरे पुल को निर्मित कराने की मंजूरी मिल गई है. इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर सरकार को भेज दी गई है. जैसे ही मंजूरी मिलती है, प्रोजेक्ट का स्टीमेट और अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी." यदि सब योजना के अनुसार हुआ, तो आजमगढ़ के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिल सकती है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।