यूपी का यह जिला चर्चा में, तीन सगी बहनें एक साथ बनीं सिपाही

यूपी का यह जिला चर्चा में, तीन सगी बहनें एक साथ बनीं सिपाही
Jaunpur News

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक परिवार ने अनूठी उपलब्धि हासिल की है। मड़ियाहू तहसील के महमदपुर अजोशी गांव की तीन बहनों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंद्रपाल चौहान के पौत्रियां खुशबू, कविता और सोनाली चौहान को आरक्षी के पद पर चयनित किया गया है।  

बहनों ने एक साथ सिपाही बनकर रचा इतिहास

खुशबू चौहान ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर खो.खो में प्रतिनिधित्व किया है। कविता चौहान जौनपुर कबड्डी टीम से उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सोनाली चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर क्रॉस कंट्री रेस में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यूपी का जौनपुर जिला ढेर सारे आईएएस और पीसीएस अफसरों को देने के कारण हमेशा से चर्चा में रहता है। यहां के एक गांव में तो लगभग हर घर में कोई न कोई अधिकारी है। इसी जौनपुर की तीन सगी बहनों ने एक साथ सिपाही बनकर इतिहास रच दिया है। होली के ठीक पहले यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट आया तो रंगों के त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। तीनों बहनों और परिवार को होली की शुभकामनाओं के साथ ही सेलेक्शन की खूब बधाइयां मिल रही हैं। प्रशिक्षक रविचंद्र यादव ने बताया कि तीनों बहनें बराबर प्रैक्टिस करती रही और इसी का परिणाम है कि यह एक साथ आरक्षी (सिपाही) के पद पर नियुक्त की गई है, इनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें: यूपी में 13 साल से खराब इस सड़क के बदलेंगे दिन, 22 करोड़ रुपए की मंजूरी, नेताओं में श्रेय लेने की होड़

फिर एक बार चर्चा में यूपी का जौनपुर

जिले के मड़ियाहू तहसील क्षेत्र के महमदपुर अजोशी गांव की यह बहनें रहने वाली हैं। यहां के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंद्रपाल चौहान के बेटे स्वतंत्र कुमार चौहान की तीनों बेटियां खुशबू चौहान, कविता चौहान और सोनाली चौहान ने एक साथ परीक्षा की तैयारी की और एक साथ सेलेक्ट भी हो गईं। गुरुवार यानी होलिका के दिन घोषित हुए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम ने इस घर में त्योहार की खुशियां दोगुनी कर दीं। तीनों बहनें खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। तीनों बहनों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यादव ने बताया कि खुशबू चौहान गांव के पास में ही मेहंदी गंज में खो.खो की तैयारी करती थी और अखिल भारतीय स्तर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की तरफ से खो.खो प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर चुकी है। कविता चौहान जौनपुर कबड्डी टीम की तरफ से उत्तर प्रदेश के लिए मैच खेल चुकी है इसके साथ ही सोनाली चौहान दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की तरफ से क्रॉस कंट्री रेस में भाग ले चुकी है। प्रशिक्षक रविचंद्र यादव ने बताया कि तीनों बहनें बराबर प्रैक्टिस करती रही और इसी का परिणाम है कि यह एक साथ आरक्षी ;सिपाही के पद पर नियुक्त की गई हैए इनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

यह भी पढ़ें: बस्ती का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद विवेकानंद मिश्र की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

 

यह भी पढ़ें: यूपी में इस रूट पर रेल रूट पर बनेगा पुल 42 दिन बंद रहेंगी ट्रेनें

On

ताजा खबरें

आईपीएल 2025: कहां देखें सभी मैच, क्या अब फ्री में नहीं मिलेगा लाइव स्ट्रीमिंग?
मुंबई बनाम चेन्नई: IPL 2025 का महा-मुकाबला, नए कप्तानों की चुनौती!
यूपी के लोग इस वजह से पीएम आवास योजना का नहीं उठा पाएंगे फायदा
बस्ती में विवेक से काम लेगी बीजेपी! दोबारा जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्र के सामने कई चुनौतियां
विवेकानन्द मिश्र को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने से मजबूत होगा संगठन- अभिनव उपाध्याय
बस्ती में विवेकानन्द मिश्र को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता
बस्ती का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद विवेकानंद मिश्र की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
विवेकानंद मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर महेश शुक्ला ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
IPL 2025: पहले ही मैच से बाहर होंगे ये 11 बड़े खिलाड़ी, जानें पूरी लिस्ट!
UP BJP President List: यूपी बीजेपी लिस्ट पर क्या बोले बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी? पढ़ें यहां