विवेकानंद मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर महेश शुक्ला ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
.png)
भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती में जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है. पार्टी ने विवेकानंद मिश्र को दोबारा मौका दिया है. उनको अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राज्यमंत्री महेश शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी है.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर महेश शुक्ला ने लिखा- जिला अध्यक्ष आदरणीय विवेकानंद मिश्र जी को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं |विवेकानंद को अध्यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी नेता अमृत कुमार वर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आदरणीय विवेकानन्द मिश्र जी को पुनः भाजपा बस्ती का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर ढेरो बधाई।
वहीं असम प्रभारी और बस्ती के पूर्व सांसद ने कहा कि कुशल सांगठनिक क्षमता के धनी, श्री विवेकानंद मिश्र जी को एकबार पुनः भारतीय जनता पार्टी बस्ती जिला अध्यक्ष बनायें जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल हेतु शुभकामनायें .
Read Below Advertisement