यूपी के इस जिले को मिली पहली इलेक्ट्रिक बस, कीमत 1.40 करोड़ रुपए
.png)
उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए नई ई.बसों की सौगात दी है, प्रमुख जिलों में ये आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक सफर मिल सके।
इन जिलों को मिली नई ई-बसों की सौगात
इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी
यूपी की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को इलेक्ट्रिक बसों की नई सौगात दी है, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुधारने की योजना के तहत नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रही है, सिटी बसों की टाइमिंग के साथ इस तरीके से संचालित किया जाएगा कि छह मेट्रो स्टेशनों से होकर गुजरें। इससे यात्री मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंच सकते हैं। सिटी बसों को लेकर सर्वे भी होने जा रहा है। जल्द ही नए रूट को चिन्हित किया जाएगा। जिन रूट पर यात्री नहीं मिल रहे हैं। उन रूट पर बसों की संख्या को कम किया जाएगा। राज्य परिवहन निगम आगरा परिक्षेत्र को के बेड़े में इलेक्ट्रिक बस भी शामिल हो रही हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे पहली इलेक्ट्रिक बस आगरा फोर्ट डिपो पहुंची। इसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये है। जल्द ही 37 और बसें मिलेंगी। इन बसों का संचालन आइएसबीटी से नोएडा, बरसाना, बुलंदशहर, बदायूं, फर्रुखाबाद शहरों के लिए किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 42 सीटर बसें में एसी बसों में पैनिक बटन के अलावा सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस लगा है। जल्द ही किराया घोषित किया जाएगा।
ताजा खबरें
About The Author

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।