यूपी के इस ज़िले को भी मिल सकती है रैपिड रेल, देखें रूट

यूपी के इस ज़िले को भी मिल सकती है रैपिड रेल, देखें रूट
यूपी के इस ज़िले को भी मिल सकती है रैपिड रेल, देखें रूट

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है. आने वाले 1 से 2 महीनों में आगरा को दो नई 'नमो भारत रैपिड रेल' मिलने वाली हैं. इनमें से पहली ट्रेन नई दिल्ली से आगरा के बीच चलेगी और दूसरी आगरा से ग्वालियर तक सफर तय करेगी.

रेलवे से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इन ट्रेनों में 12 से 16 कोच होंगे. ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी जबकि औसतन यह 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी. खास बात यह है कि प्रत्येक इंजन में 'कवच प्रणाली' लगाई गई है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बहुत कम हो जाएगी. इससे ट्रेनों के टकराने की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

रेलवे ने बताया कि हर कोच में लगभग 100 यात्रियों के बैठने और 300 के खड़े होने की सुविधा होगी. कोच पूरी तरह से वातानुकूलित (AC) होंगे और इनमें गद्देदार सीटें मौजूद होंगी जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके.

वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही इन रैपिड रेलों में भी दरवाजे ऑटोमेटिक तरीके से बंद होंगे, जिनका नियंत्रण ड्राइवर यानी पायलट के पास रहेगा. सुरक्षा और जानकारी के लिहाज से हर कोच में एलसीडी डिस्प्ले, स्वचालित दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रूट मैप डिस्प्ले, बायो वैक्यूम टॉयलेट और आग की पहचान करने वाली प्रणाली लगाई जाएगी.

इसके अतिरिक्त, रेलवे द्वारा आगरा को 4 से 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी दी जा रही हैं. इन ट्रेनों के रूट इस प्रकार होंगे:

  • नई दिल्ली से इंदौर
  • अलीगढ़ से मुंबई
  • आगरा से जयपुर
  • नई दिल्ली से सिकंदराबाद
  • नई दिल्ली से चेन्नई

इन ट्रेनों के संचालन से पहले ट्रायल की तैयारियां की जा रही हैं. इस बीच रेलवे बोर्ड को 'नमो भारत रैपिड रेल' के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है. यह ट्रेन नई दिल्ली और आगरा के बीच संचालित होने वाली इंटरसिटी ट्रेन का एक अच्छा विकल्प मानी जा रही है. शुरुआत में दोनों ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, परंतु बाद में इंटरसिटी सेवा को बंद कर दिया जाएगा.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।