यूपी में इस बस अड्डे की बदलेगी जगह, काम में तेज़ी

यूपी में इस बस अड्डे की बदलेगी जगह, काम में तेज़ी
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित अंबेडकरनगर शहर में काफी समय से यातायात अव्यवस्था और स्थान की कमी से जूझ रहे पुराने बस अड्डे को अब नए स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया एक बार फिर तेज़ हो गई है. ज़िलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखते हुए निवेदन किया है कि वे अकबरपुर डिपो को बस अड्डे के लिए प्रस्तावित भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सिफारिश करें. 

उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए अनुशंसा की है कि शीघ्र जमीन का स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर के बीचोबीच जाम का कारण बना बस अड्डा बाहर शिफ्ट हो सके. वर्तमान में अयोध्या-टांडा रूट पर स्थित मुख्य बस अड्डा अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में संचालित हो रहा है, जहां बसों के खड़े होने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है. जिसके कारण, बसें अक्सर सड़क किनारे खड़ी रहती हैं, जिससे लगातार यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है.

अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर विजय गांव स्थित निवियहवा पोखरा क्षेत्र में लगभग 0.714 हेक्टेयर भूमि का चयन किया है, जहां नए बस अड्डे को निर्मित कराने का कार्य प्रस्तावित है. यदि यह भूमि स्थानांतरित हो जाती है, तो न सिर्फ शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुव्यवस्थित बस सेवा भी उपलब्ध हो सकेगी.

अंबेडकरनगर को 160 करोड़ की सड़क सौगात, 30 KM टांडा–सुरहुरपुर मार्ग होगा चौड़ा यह भी पढ़ें: अंबेडकरनगर को 160 करोड़ की सड़क सौगात, 30 KM टांडा–सुरहुरपुर मार्ग होगा चौड़ा

हालांकि यह भूमि वर्तमान में नागरिक उड्डयन विभाग के स्वामित्व में है. इसलिए इसके हस्तांतरण के लिए औपचारिक अनुमति जरूरी है. डीएम अनुपम शुक्ला ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही तेज करने का आदेश दिया है.

711 करोड़ रुपए से यूपी में बनेंगी यह मुख्य सड़के यह भी पढ़ें: 711 करोड़ रुपए से यूपी में बनेंगी यह मुख्य सड़के

इस बीच अकबरपुर डिपो के एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यदि प्रस्तावित भूमि शीघ्र प्राप्त हो जाती है, तो बस अड्डे को निर्मित कराने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. इससे शहर के लोगों को लंबे समय से चल रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यात्री सेवाओं में सुधार होगा.

गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेगी प्रीमियम ट्रेन, मिलेंगी यह सुविधा यह भी पढ़ें: गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेगी प्रीमियम ट्रेन, मिलेंगी यह सुविधा

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।