यूपी में इन गाड़ियों पर होगी सख़्ती, 30 दिन का दिया गया समय

यूपी में इन गाड़ियों पर होगी सख़्ती, 30 दिन का दिया गया समय
यूपी में इन गाड़ियों पर होगी सख़्ती, 30 दिन का दिया गया समय

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा में ताज ट्रेपेजियम ज़ोन में प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के संचालन पर सख्त प्रतिबंध लागू है. इसके बावजूद, शहर की सड़कों पर अब भी ऐसे वाहन दौड़ते नज़र आ रहे हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण के लिए घातक हैं बल्कि नियमों की खुली अवहेलना भी करते हैं. संभागीय परिवहन विभाग ने इन वाहनों को रिकॉर्ड से हटाने की प्रकिया तो शुरू कर दी है, परंतु ज़मीनी स्तर पर सख्ती अभी शुरू नहीं हुई है. इसी को मद्देनज़र रखते हुए परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने प्रवर्तन विभाग को निर्देशित किया है कि पुराने वाहनों के साथ-साथ स्कूली वाहनों पर विशेष ध्यान देते हुए सघन अभियान चलाया जाए, जिससे सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके.

परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने हाल ही में आगरा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) का औचक जांच किया, जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में पुराने और अनुपयुक्त वाहनों को खत्म करने के लिए अधिकृत स्क्रैप सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं. इन केंद्रों पर वाहन स्क्रैप कराने पर वाहन स्वामी सरकार द्वारा निश्चित प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इन स्क्रैपिंग केंद्रों के माध्यम से न सिर्फ पुराने वाहनों को खत्म करने में आसानी होगी, बल्कि इससे जनता को आर्थिक सहायता भी प्राप्त होगी और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी. उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

बीएन सिंह ने यह भी कहा कि स्कूली वाहनों की फिटनेस में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर उनकी जान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत स्कूली बसों, वैन और अन्य वाहनों की तकनीकी जांच की जाएगी और आवश्यक सुधार की कार्रवाई भी की जाएगी. इसके अतिरिक्त, परिवहन आयुक्त ने अरतौनी में स्थित 'वरदान प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र' का भी जांच किया, जहां उन्होंने ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की व्यवस्था को देखकर संतोष जताया. उन्होंने बताया कि अब ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए हर आवेदक को ट्रैक पर टेस्ट देना अनिवार्य होगा और कोई भी बिचौलिया व सिफारिश के बल पर लाइसेंस नहीं बन सकेगा. आम जनता से अनुरोध की गई है कि वे खुद केंद्र पर आकर टेस्ट दें और पारदर्शी प्रक्रिया का हिस्सा बनें।

आजमगढ़–वाराणसी रोड का 18 किमी हिस्सा होगा फोरलेन! यह भी पढ़ें: आजमगढ़–वाराणसी रोड का 18 किमी हिस्सा होगा फोरलेन!

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।