यूपी के इस जिले में बिजली को लेकर परेशानी, आधे शहर में नहीं है लाइट

यूपी के इस जिले में बिजली को लेकर परेशानी, आधे शहर में नहीं है लाइट
Uttar Pradesh News

यूपी में बिजली गुल परेशानी अब नई बात की तरह नहीं रहा है हाल में ही शहर में लगातार शॉर्ट सर्किट के मामले की वजह से फ्यूज उड़ने लगे और बिजली आपूर्ति महज मिनटों में ही रुक गई है. परिणामस्वरुप पूरे आधे शहर में कई घंटे तक अंधेरों का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ा. 

समस्या का शुरुआती दृश्य, स्थानीय लोगों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में प्रचंड गर्मी में बिजली ट्रिपिंग और इधर कई दिनों से अब रुक रुक कर हो रही बारिश ने आपूर्ति पर ब्रेक लगा कर रख दिया है. सोमवार के दिन रात के समय हुई बारिश पूरे आधे से ज्यादा शहर में अंधेरे का प्रकोप फैल गया. शॉर्ट सर्किट और फ्यूज तथा जंपर लगातार उड़ते ही रहे कई स्थानों पर एबीसी में भी भयंकर रूप से गड़बड़ी पाई गई है जिसमें घंटे पर बिजली आपूर्ति बंद रही तथा लोगों की परेशानियां में लगातार इजाफा हो रहा है

लूकरगंज मोहल्ले में सोमवार के दिन देर रात तक बारिश के दौरान फ्यूज अचानक से उड़ गया लगभग लगभग 1 घंटे बाद कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे फिर उसके बाद मरम्मत करवाया गया उसके बाद आपूर्ति बहाल की गई लेकिन 10 मिनट बाद फ्यूज का मामला फिर से उभर गया और फिर फ्यूज उड़ गया अब फ्यूज उड़ने का मामला इधर आम हो चुका है हीवेट रोड पर जंपर उड़ने से 1 घंटे से अधिक समय तक 100 से अधिक घरों में अंधेरा फैला हुआ था. 

यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद यह भी पढ़ें: यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद

शॉर्ट सर्किट की वजह से आम लोगों में बेचैनी

इसी बीच चमेली बाई धर्मशाला के बाद पीयूष उड़ने से दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही दारागंज मोहल्ले के बक्शी पुलिस चौकी और नागवासुकी के पास स्थापित ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आने से दिन सोमवार को देर रात को बिजली गुल हो गई फिर उसके बाद मंगलवार के दिन सुबह करीब 8:00 बजे से बिजली व्यवस्था ठीक करके चालू की गई. बारिश में रात भर बिजली संकट से जूझ रहे लोग और पेयजल को लेकर भी काफी दिन तक परेशान नजर आए.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत यह भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत

किसी बीच बक्शी बांध, कच्चा सड़क मोहल्ला में लाइन में खराबी आने से लगभग लगभग 2 घंटे तक बिजली की समस्या बनी रही फिर उसके बाद सैनिक कॉलोनी, मालवीय नगर, अटला, कसारी मसारी, शीशमहल, ऊंचवागढी, नेवादा, गढ़ीसराय, बलुआघाट और ऐसे कई मोहल्ले में फ्यूज और जंपर उड़ने से कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधा बनी रही. आरडीएसएस और बिजनेस प्लान के अंतर्गत कानपुर रोड उपकेंद्र से बुद्ध विहार कॉलोनी में होने वाले बिजली आपूर्ति 18 से आगामी 24 जून तक प्रभावित रहने की उम्मीद जताई गई है जिसमें झज्जर तार और खोल बदलने का निर्माण कार्य चल रहा है उपखंड अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है.

LPG संकट के बीच अखिलेश यादव का आरोप- सबसे ज्यादा अफवाह मुख्यमंत्री फैलाते हैं यह भी पढ़ें: LPG संकट के बीच अखिलेश यादव का आरोप- सबसे ज्यादा अफवाह मुख्यमंत्री फैलाते हैं

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।