मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 508.632 करोड़ का बजट है प्राविधानित: केशव प्रसाद मौर्य

Keshav prasad maurya

Lucknow News: उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत रू0 508.632 करोड़ के बजट प्राविधान किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपदों से प्राप्त मांग पत्र के अनुसार उन्हें श्रेणी वार लक्ष्य का आवंटन किया गया है.

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा, कालाजार, वनटांगिया मुसहर, कोल, नट, चेरों, सहरिया थारू, पछईया लोहारध्गढईया लोहार, बैगा (जनजाति) वर्ग, जेईव एईएस से प्रभावित, कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवार छत विहीन एवं आश्रय विहीन कच्चे व जर्जर आवासों में रह रहे परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है. इन्ही पात्रता श्रेणियों में जनपदों द्वारा श्रेणीवार (सामान्यध्अनुसूचित जातिध्अनुसूचित जनजाति) मांग पत्र उपलब्ध कराये गये है. उप मुख्यमंत्री ने जनपदों के संबंधित अधिकारियों को जनपदवार व श्रेणीवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तत्काल मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवासों के पंजीकरण एवं स्वीकृति की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है. उन्होंने बताया है कि ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 15595 परिवार, वनटांगिया के 14 परिवार, कुष्ठ रोग से प्रभावित 767, जेई के 38 एईएस के 18 कालाजार से प्रभावित 22, कोल के 10908, सहरिया के 284, नट के 2001 पछईया लोहार के 20, मुसहर के 587, जनपद सोनभद्र में चेरो जनजाति के 3757 एवं बैगा जनजाति के 1523 इस प्रकार कुल 35534 परिवारों हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/there-is-a-budget-of-508-632-crores-for-the-chief-minister-s-housing-scheme--rural---keshav-prasad-maurya/article-10434
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है