यूपी के इस जिले में पार्किंग की झंझट होगी खत्म, पार्किंग के साथ शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगा नगर निगम

​गोरखपुर नगर निगम शहर में पार्किंग समस्याओं के समाधान और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम कर रहा है. इस परियोजना से नगर निगम की आय में वृद्धि होने के साथ.साथ गोलघर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या भी कम होगी. इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से गोरखपुर नगर निगम शहर की अवसंरचना में सुधार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

पार्किंग के साथ शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगा नगर निगम

गोरखपुर नगर निगम ने शहर की यातायात व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए वैश्विक कांप्लेक्स एवं पार्किंग परियोजना की योजना बनाई है. इस परियोजना के तहत नगर निगम की भूमि पर चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. शहर में पॉर्किंग संबंधित समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम विभिन्न स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनवा रहा है. इसी क्रम में निगम गोरखनाथ पुल से उतरते सब्जी मंडी वाली जमीन पर पार्किंग समेत शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराएगा. इसमें दो फ्लोर में पार्किंग बनेगी. वेंडिंग जोन बिल्डिंग के भूतल पर भी विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. वहीं, द्वितीय एवं तृतीय फ्लोर पर कामर्शियल दुकानें, रेस्टोरेंट और आफिस स्पेस का निर्माण किए जाने की योजना है. इन्हें निर्धारित अवधि के एक मुश्त प्रीमियम लेकर किराए पर दिया जाएगा. ताकि नगर निगम की आय का नियमित स्रोत तैयार हो सके. भवन की ऊंचाई जरूरत के मुताबिक और बढ़ाई जा सकती है. इस ग्राउंड पर सब्जी की दुकानें लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग से एक व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा, जिससे वे व्यवस्थित रूप से व्यवसाय कर सकें. सड़क और जमीन पर होने वाले अतिक्रमण की समस्या से निजात मिल सके.

सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी बड़ी सौगात

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पार्क रोड पर जाम की समस्या को समाप्त करना. पार्किंग की सुविधाओं में वृद्धि करना और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही नगर निगम की आय में वृद्धि होगी. जो शहर के अन्य विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी. सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक गुप्ता की निगरानी में स्थानिक अभियंता एनके सिंह प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं. ‘वैश्विक कांप्लेक्स एवं पार्किंग’ परियोजना के बेसमेंट और प्रथम तल पर पार्किंग का इंतजाम रहेगा. ताकि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्किंग में काफी संख्या में कार एवं बाइक खड़ी हो सकें. इस कदम से न सिर्फ नगर निगम की आय में इजाफा होगा बल्कि रोजगार के लिए महानगरवासियों को स्थायी विकल्प मिल जाएगा. साथ के साथ यहां के स्ट्रीट वेंडर को स्थाई रूप से सुव्यवस्थित वेडिंग जोन भी मिल जाएगा. नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने इसके लिए सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) की यूनिट 42 को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं. उसके ऊपर कामर्शियल दुकानें भी बनाई जाएंगी. यहां सब्जी विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन का भी निर्माण होगा. सीएंडडीएस यूनिट -42 को प्रोजेक्ट का डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है. आय के स्रोत बढ़ा कर आत्मनिर्भर बनने की पहल के तहत निगम गोरखनाथ पुल के पास अपनी जमीन पर शॉपिंग कांप्लेक्स एवं पार्किंग का निर्माण करेगा.

Uttar Pradesh News: स्मार्ट मीटर योजना को वापस ले सरकार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: स्मार्ट मीटर योजना को वापस ले सरकार

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Apr 2025 By Shambhunath Gupta

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/the-problem-of-parking-will-end-in-this-district-of-up/article-19132
On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।