यूपी में किसानों के लिए मक्के का तय हुआ रेट, सीधे सरकार खरीदेगी मक्का
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मक्का की सीधी खरीद शुरू कर दी है. यह योजना 15 जून 2025 से लागू हो चुकी है और 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी. इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद की जाएगी.
सरकार ने मक्का की खरीद की कीमत 2225 रुपये प्रति क्विंटल निश्चित की है. यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस घोषणा का हिस्सा है जिसमें उन्होंने औरैया जिले में मक्का उत्पादक किसानों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया था कि राज्य सरकार उनकी आय बढ़ाने वाला है.
राज्य सरकार ने कई जिलों में मक्का खरीद केंद्र खोले हैं, जिनमें शामिल हैं:- बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या और मीरजापुर.
अगर किसानों को पंजीकरण या खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वे टोल फ्री नंबर:- 18001800150 पर कॉल कर सकते हैं. साथ ही वे अपने जिले के खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक स्तर के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं.
मक्का बेचने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है. इसके लिए किसान fcs.up.gov.in वेबसाइट या "यूपी किसान मित्र" मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. पंजीकरण करते समय उन्हीं का मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें जो चालू हो, जिससे ओटीपी मिल सके और प्रक्रिया पूरी हो सके.
इसके अतिरिक्त यह भी जरूरी है कि किसानों का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से जुड़ा हो. इसके अलावा उस खाते की एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) पोर्टल पर मैपिंग और सक्रियता भी जरूरी है, तभी भुगतान समय पर हो पाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।