यूपी के इस जिले को मिली विकास कार्यों की पहली किस्त, जिले में आए ₹17.50 करोड़
जिले के सातों विधायकों सदर से प्रतीक भूषण सिंह, मनकापुर से रमापति शास्त्री, मेहनौन से विनय कुमार द्विवेदी, कटरा बाजार से बावन सिंह, करनैलगंज से अजय सिंह, तरबगंज से प्रेम नारायण पांडेय तथा गौरा से प्रभात वर्मा को यह राशि प्रदान की गई है. परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने जानकारी दी कि कुल ₹17.50 करोड़ की राशि जिले को प्राप्त हुई है, जिसे विधायकों की मंजूरी के पश्चात विभिन्न विकास योजनाओं में चरणबद्ध तरीके से खर्च किया जाएगा. यह निधि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण व स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी, जिससे ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों को समुचित लाभ व परिवर्तन होगा.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।