यूपी के इस जिले में बनेगा स्मार्ट सिटी, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

यूपी के इस जिले में बनेगा स्मार्ट सिटी, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
Uttar Pradesh News

यूपी में स्मार्ट सिटी योजना को लेकर जिला प्रशासन ने जमीन का सर्वे करना आरंभ कर दिया है अब शहरों में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है इस सर्वे का उद्देश्य केवल भूमिका सटीक आकलन करना सरकारी और निजी संपत्तियों की पहचान ठीक से जान पाना तथा शहरी योजनाओं के लिए आवश्यक डाटा इकट्ठा करना है. 

स्मार्ट सिटी बनाने की पहल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नगर पालिका क्षेत्र में स्मार्ट सिटी निर्माण करने के लिए जमीन की खोजबीन तहसील प्रशासन के तरफ से अभी भी जारी है जिसमें जिलाधिकारी के आदेश पर जमीन को स्थाई रूप से चिन्हित करके सर्व राजस्व टीम की तरफ से करवाया जा रहा है. अब इस दौरान 100 एकड़ से अधिक जमीन की योजना बनाई जा रही है कसया पडरौना रास्ते पर साखोपार और न 28 के किनारे भैसहा के पास जमीन खोजबीन किया जा रहा है

इसका पूरा रिपोर्ट बनाकर शासन स्तर को जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा जा चुका है अब स्मार्ट सिटी बनाने का स्थान निर्धारित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि विकसित भारत मिशन के अंतर्गत शहर को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विकसित करने के लिए निरीक्षण कार्य करवाया जा रहा है कसया तहसील के राजस्व कर्मी कसाडा चौक से लगभग लगभग 5 किलोमीटर दूर एनएच 28 बी रास्ते पर स्थित साखोपार और शामपुर हतवां गांव की जमीन की अधिकृत करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है. बताया जा रहा है कि अब यहां के लोगों का जीवन और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा.

यूपी में CM योगी के आदेश के बाद भी नहीं पहुंची सैलरी, होली से पहले लाखों कर्मचारियों की बढ़ी चिंता यह भी पढ़ें: यूपी में CM योगी के आदेश के बाद भी नहीं पहुंची सैलरी, होली से पहले लाखों कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

जिला प्रशासन ने शुरू किया भूमि इन्वेस्टिगेशन

उत्तर प्रदेश आवास और विकास परिषद लगभग 100 एकड़ से अधिक जमीन अधिकृत की जाएगी जिसमें राजस्व कर्मचारी किसानों के सहमति पत्र लेना प्रारंभ कर दिए हैं. अब स्मार्ट सिटी बनाकर हाईटेक सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा स्मार्ट सिटी के तहत पर्यटन का भी अभ्यास हो पाएगा जिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने आदेश दिया है कि कसया तहसील प्रशासन की तरफ से इसका सर्वे का कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है अब स्मार्ट सिटी बन जाने के बाद कुशीनगर में व्यवस्थित तरीके से विकास करवाया जाएगा.

UP में होली के दौरान ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी भरा सफर यह भी पढ़ें: UP में होली के दौरान ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी भरा सफर

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि अभी भी यहां पर लोग जहां मन चाहा वही जमीन खरीद कर मकान बनवा ले रहे थे. लेकिन अब इसके बाद कुशीनगर और पडरौना की दूरी भी काम हो जाएगी इस शहर के विस्तार को लेकर अब जिला प्रशासन काफी सक्रिय रूप में आ चुका है इसके पहले पडरौना शहर का राजधानी लखनऊ से आईटी टीम ने स्मार्ट सिटी के लिए इन्वेस्टिगेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है. माना जा रहा है कि कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र में स्मार्ट सिटी बन जाता है तो इसमें पानी और बिजली की अच्छी व्यवस्था शहर में आने जाने के लिए परिवहन सुविधा तथा तकनीकी कनेक्टिविटी नागरिकों के लिए सुरक्षा शासन में नागरिकों की भागीदारी जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।