Siddhartha Nagar News: शोहरतगढ़ के कोटिया में खेत में बकरी ले जाने पर वृद्धा को पीटा

crime news

शोहरतगढ़. कोटिया पुलिस चौकी क्षेत्र के बनचौरा गांव में सोमवार शाम खेत में बकरी घुसने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई. दो युवकों ने वृद्ध महिला की पिटाई कर दी, उसका सिर फोड़ दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बनचौरा निवासी हसन बीवी (65) पत्नी मोहम्मद इद्रीश सोमवार शाम को गांव के सिवान से बकरी लेकर आ रही थी. आरोप है कि गांव पहुंचने पर गांव के ही गोलू व सरजू कहने लगे कि मेरे खेत की तरफ से बकरी क्यों लेकर आई? उसके बाद दोनों लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. पिटाई में उसका सिर फूट गया. महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में कोटिया चौकी इंचार्ज रामाकांत सरोज ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर यह भी पढ़ें: बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 Jul 2022 By Bhartiya Basti

Siddhartha Nagar News: शोहरतगढ़ के कोटिया में खेत में बकरी ले जाने पर वृद्धा को पीटा

शोहरतगढ़. कोटिया पुलिस चौकी क्षेत्र के बनचौरा गांव में सोमवार शाम खेत में बकरी घुसने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई. दो युवकों ने वृद्ध महिला की पिटाई कर दी, उसका सिर फोड़ दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बनचौरा निवासी हसन बीवी (65) पत्नी मोहम्मद इद्रीश सोमवार शाम को गांव के सिवान से बकरी लेकर आ रही थी. आरोप है कि गांव पहुंचने पर गांव के ही गोलू व सरजू कहने लगे कि मेरे खेत की तरफ से बकरी क्यों लेकर आई? उसके बाद दोनों लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. पिटाई में उसका सिर फूट गया. महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में कोटिया चौकी इंचार्ज रामाकांत सरोज ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/siddharthnagar/siddharthnagar-news-old-lady-thrashed-for-taking-goat-to-the-field-in-kotiya-of-shohratgarh/article-10638
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है