Siddharth Nagar News: बडगो में गर्भवती पर चाकू से हमला, गंभीर

Siddharth  Nagar News: बडगो में गर्भवती पर चाकू से हमला, गंभीर
crime news

सिद्धार्थनगर. गर्भवती पत्नी की विदाई कराकर घर ले जा रहे पति ने रास्ते में उस पर चाकू से हमला कर दिया. लहूलुहान हाल में लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना मंगलवार को उसका थाना क्षेत्र के बडगो गांव के पास की है. सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

उस्का थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी शांति पत्नी जगदीश ने पुलिस को तहरीर दी है. उनका आरोप है कि छह साल पूर्व बेटी अनारकली की शादी बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के नहरुमवारपुर निवासी राकेश के साथ हुई थी. वह मंगलवार को बेटी की विदाई कराकर घर ले जा रहा था. अभी क्षेत्र के बडगो गांव के पास पहुंचा था कि बेटी से कहासुनी हो गई. इसी बीच उसने चाकू से पेट में हमला कर दिया. लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गई. वह मौके से भाग गया.

गंभीर हाल में आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस संबंध में एसओ उसका अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है