सहारनपुर मस्जिद केस: ओपी राजभर का अखिलेश यादव से तीखा सवाल, क्या जवाब देंगे सपा चीफ़?

Saharanpur Masjid News

सहारनपुर मस्जिद केस: ओपी राजभर का अखिलेश यादव से तीखा सवाल, क्या जवाब देंगे सपा चीफ़?
op rajbhar

उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर में एक मस्जिद को बुलडोज़र से गिराए जाने के मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से तीखा सवाल किया है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर राजभर ने यूपी के पूर्व सीएम को टैग करते हुए सवाल किया. उन्होंने लिखा- अखिलेश जी,   सहारनपुर जाकर अवैध इमारत के मलबे के सामने फ़ातिहा पढ़ेंगे? क्या आप मसूद भाई की बातों का समर्थन करेंगे?   यूपी पूछ रहा है, बताइए ना?

सहारनपुर मस्जिद में मिला कुंआ!

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी एक अवैध मस्जिद को SDM, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में गिराया जा रहा है. सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने इस मस्जिद को अवैध घोषित करते हुए इसे गिराने का आदेश दिया था.

मायावती को रास नहीं आई अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाक़ात! कर दिया बड़ा दावा यह भी पढ़ें: मायावती को रास नहीं आई अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाक़ात! कर दिया बड़ा दावा

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद को गिराने की कार्रवाई पर SDM सदर सुबोध कुमार कहते हैं, हमने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के पालन में की है. इसी दौरान, यहां एक कुआं मिला है. इसके बाद, संबंधित एजेंसियां ​​जांच करेंगी और बताएंगी कि यह कुआं कितना बड़ा है. टेक्निकल टीमों की जांच के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा. यह ईंटों से बना कुआं है और इसका ढांचा भी ईंटों से ही बना है. पहली नज़र में तो यह कुआं ही लग रहा है.

सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी एक मस्जिद को कल गिराए जाने वाली जगह पर एक कुआँ मिला है.SDM सदर सुबोध कुमार ने कहा कि टेक्निकल टीमें और संबंधित एजेंसियाँ इसकी जाँच करेंगी ताकि इसके दायरे का पता लगाया जा सके और आगे की जानकारी दी जा सके.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है