यूपी के इस जिले में सड़क होगी चौड़ी, खर्च होंगे करोड़ों रुपए

यूपी के इस जिले में सड़क होगी चौड़ी, खर्च होंगे करोड़ों रुपए
Uttar Pradesh News

प्रदेश में सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं को लेकर विभिन्न इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी में सुधार करवाया जा रहा है जिसमें यातायात की सुगमता और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिल पाएगा. सड़क चौड़ीकरण से जाम की समस्या में निजात मिलेगा और यातायात करते समय समय का भी बचत होगा. 

यातायात की क्षमता में वृद्धि सड़क सुरक्षा में सुधार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में महाराजा सुहेलदेव विद्यालय का प्रारंभ होने के बाद अब आजमगढ़ से गाजीपुर जाने के लिए मार्ग का चौड़ीकरण की मांग की अपील की जा रही थी जिसमें अब इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है अब शासन स्तर पर 7 से 10 मी करने के लिए 45 करोड रुपए का बजट जारी करवा दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें आजमगढ़ और गाज़ीपुर रास्ते से ही महाराजा सुहेलदेव तक का यह रास्ता जाता है विशेष मुख्य मार्ग से विद्यालय तक तो रास्ते को फोरलेन निर्माण करवाया जाएगा

लेकिन मुख्य मार्ग 7 मी ही चौड़ा था. इस चौड़ीकरण की मांग को लेकर आज कई दिनों से अपील की जा रही थी कुलपति संजीव कुमार ने पहले वीवी तक रोडवेज बस के संचालन की मांग किए थे जिसमें उनका यह प्रयास यह रहा है कि विवी गेट तक बस का संचालन प्रारंभ हो चुका है. अब जिला मुख्यालय से गाजीपुर आने जाने वाली बस अभी वीवी गेट से होकर आवागवन हो रहा है. अब इसके बाद मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण की मांग स्वीकार कर लिया गया है शासन स्तर पर अब इस रास्ते को 10 मीटर चौड़ा करवाने के लिए करीब करीब 45 करोड रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है.

इलाकों के बीच में बेहतर कनेक्टिविटी

आजमगढ़ से गाजीपुर जाने वाला रास्ता 14 किलोमीटर हिस्सा आजमगढ़ में ही पड़ता है जिसमें गाजीपुर और मऊ जिले में पहले ही रास्ते का चौड़ीकरण करवाया जा चुका है लेकिन अब आजमगढ़ का हिस्सा 14 किलोमीटर मार्ग वैसे ही रह गया था अब इस मार्ग का भी चौड़ीकरण करवाया जाएगा. अब इसी बीच बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार और उद्योगों को भी बढ़ावा मिल पाएगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों का भी विकास निश्चित होगा

दूर दराज के क्षेत्र का बेहतर और स्वच्छ सड़क शिक्षा स्वास्थ्य तथा अन्य सेवाओं का भी स्थानीय नागरिकों को लाभ पहुंचेगा. सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को बेहतर सड़क संपर्क से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल पाएगा जिसमें स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी काफी लाभ पहुंचेगा इससे अब विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलने की संभावना है. इस योजना के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी में सुधार होगा अब यातायात की बढ़ती मांग को देखते हुए सड़क की चौड़ाई करना अति आवश्यक है जिससे यातायात की क्षमता में वृद्धि और सड़क सुरक्षा में सुधार इस समय बेहद जरूरी है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।