यूपी के इस जिले में सड़क का होगा विस्तार, स्थानीय लोगों को मिलेगा फायदा

यूपी के इस जिले में सड़क का होगा विस्तार, स्थानीय लोगों को मिलेगा फायदा
Uttar Pradesh News

यूपी में मार्ग चौड़ीकरण को लेकर करोड़ों रुपए का टेंडर हाल में ही जारी करवा दिया गया है. जिसमें सड़क का विस्तार और किनारे नाली तथा ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था शामिल किया गया है इस योजना से स्थानीय किसानों और यात्रियों को राहत मिल पाएगी खासकर बारिश के समय यातायात सहूलियत से संचालित किया जाएगा. 

स्थानीय विकास और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में करीब करीब 5 मीटर चौड़े गाजीपुर और नवाबगंज रास्ते को अब 7 मीटर चौड़ा करवाने की तैयारी की जा रही है जिसमें सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूरा करने के लिए शासन ने 2.82 करोड रुपए की धनराशि जारी करवा दिया गया है 3 महीने के अंदर अंदर सड़क पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. गाजीपुर, नवाबगंज, दरियाबाद रास्ते को अन्य जिला मार्ग घोषित किया जाएगा. अब यह सड़क सिंगल लेन है इससे इस पर अक्सर एक्सीडेंट की संभावनाएं बनी रहती है.

लगभग लगभग 1 साल पहले इस सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाने की मंजूरी मिल गई थी. परियोजना के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 11.890 से 24.450 तक करीब 9 किलोमीटर लंबे हिस्से के लिए 14.69 करोड रुपए की धनराशि का बजट स्वीकृत मिला हुआ था करीब करीब 2.86 करोड रुपए की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी थी. इसी बीच लोक निर्माण विभाग की टीम के अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी ने कहा है कि इस सड़क के निर्माण से एक्सीडेंट लगातार होने वाले हादसों में कमी आएगी तथा आसपास के 60 गांव और इलाकों में आवागमन काफी राहत मिल पाएगी. शिक्षा और व्यापार, स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की बेहतर पहुंचे हो पाएगी.

बरसात के मौसम में जल भराव से मिलेगी राहत

आगे बताया गया है कि या पहला वर्ष के समय में जल भराव और गड्ढे में होने वाली दबाव और वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस योजना को व्यापक रूप से तैयार किया जा रहा है. अब सड़क को चौड़ा करके औसत गति में सुधार के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को पुनः गतिमान करना भी सरकार का पहली प्राथमिकता है. इस दौरान सभी स्थानीय प्रशासनिक और राजस्व अफसर को सुनिश्चित करने का दिशा निर्देश दिया गया है कि सड़क समयबद्ध तरीके से और गुणवत्ता सहित बनाई जाए. राज्य सरकार ने कहा है कि

चौड़ीकरण और मजबूती के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य है जो जन सुविधा आर्थिक विकास तथा सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इस बीच सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दो तरफा ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होती है चौड़ी सड़क से अब वाहन आसानी से निकाल पाएंगे. गडों और सकरी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी. अब नयी सड़क निर्माण होने से सुरक्षा व्यापक रूप से बढ़ जाएगी. बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाता था जिसमें यातायात में बाधा उत्पन्न होती थी अब ड्रेनेज और नाली व्यवस्था से यह समस्या दूर हो जाएगी.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।