यूपी के इस जिले में रिंग रोड निर्माण कार्य शुरू, बढ़ेगी ताल की खूबसूरती

यूपी के इस जिले में रिंग रोड निर्माण कार्य शुरू, बढ़ेगी ताल की खूबसूरती
Uttar Pradesh News

यूपी में रिंग रोड योजना निर्माण को लेकर बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं जिसमें निर्माण कार्य अंतिम चरण में भी चल रहा है अब स्थानीय लोगों को फरवरी महीने तक इसका पहला पेज पूरी तरह उपयोग के लिए उम्मीद की गई है. इसी बीच आसपास की हरियाली और सुंदरता के लिए ग्रीन बेल्ट भी विकसित करवाया जाएगा. 

बदल जाएगा अब गोरखपुर, चारों ओर बढ़ेगी भव्य शोभा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रामगढ़ ताल के पास कूड़ाघाट से सहारा एस्टेट तक बचा हुआ हिस्सा रिंग रोड निर्माण का कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है फरवरी महीना 2025 तक पूरे शहर वासियों को लाल के चारों तरफ है रिंग रोड की सुविधा प्राप्त हो जाएगी. अब इस रिंग रोड को बन जाने से पूरे ताल की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा. इसी बीच पर्यटन विभाग को भी और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा. गोरखपुर विकास प्राधिकरण त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लाल किनारे कूड़ाघाट से शहर एस्टेट तक 4 किलोमीटर लंबा और दो लेन चौड़ी रिंग रोड का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमें करीब 28 करोड रुपए की धनराशि की लागत सुनिश्चित की गई है

अब तक 3 किलोमीटर हिस्सा में मिट्टी भराई का कार्य लगभग पूरा करवाया जा रहा है. लेकिन 500 मीटर तक जीएसबी बेचकर सड़क निर्माण प्रारंभ करवा दिया जाएगा. इसी दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन खुद निर्माण कार्य की लगातार औचक निगरानी और निरीक्षण भी कर रहे हैं. बीते दिन 18 जून को संपन्न हुई बोर्ड की मीटिंग में निर्माण कार्य की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया कमिश्नर ने निर्देश भी दिया है कि समय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाए.  जिलाधिकारी द्वारा मुआवजा दर 3.5 करोड रुपए प्रति हेक्टेयर तय की जा चुकी है जिसमें कुछ भू स्वामी पहले ही रजिस्ट्री करवा चुके हैं शेष भूमि के लिए भी प्राधिकरण लगातार प्रयास कर रहा है.

निर्माण का प्रस्ताव, क्या है सरकार की मंशा

अब ताल की दिशा में पाइलिंग के ऊपर कंक्रीट और स्टील बीम की सुविधा करवा कर डाली जा रही है इस पर स्टील की रेलिंग व्यवस्थित की जाएगी जिसमें सुरक्षा के साथ-साथ सुंदरता भी बढ़ पाएगी प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने कहा है कि दो लेन की वह सड़क पुल 12 मीटर चौड़ी की जाएगी. इसके अंतर्गत 7 मीटर की मुख्य सड़क तय की गई है दोनों ओर फुटपाथ का भी निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ-साथ ताल फ्रंट और बोट जेट्टी भी बनाई जाएगी. जेट्टी निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है.

अब शुक्रवार के दिन अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंच का निर्माण कार्य का जायजा भी लिया है पहले चरण के अंतर्गत मोहद्दीपुर में स्थित स्मार्ट व्हील शोरूम से पैडलेगंज पुलिस चौकी तक रिंग रोड का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ-साथ इस पर आवागमन भी प्रारंभ करवा दिया गया है इस तरह स्मार्ट व्हील शोरूम से सहारा एस्टेट तक नया रिंग रोड हिस्सा कनेक्ट करने के बाद रामगढ़ ताल के चारों ओर रिंग रोड निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा अब रिंग रोड के निर्माण से न सिर्फ रामगढ़ ताल की शोभा बढ़ेगी अपितु देवरिया बाईपास रोड स्थित कालोनियों के निवासियों को भी आवागमन में बड़ी सहूलियत मिल सकती है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।