बिजली से वंचित गांवों के लिए राहत, यूपी में शुरू हुआ 11 हजार वोल्ट लाइन सर्वे प्रोजेक्ट
यूपी में विद्युत वितरण निगम के द्वारा उसे इलाकों में सर्व प्रारंभ हो चुका है जहां अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है इस तरह कई जिलों के गांव को बिजली से कनेक्ट करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य है कि कोई भी परिवार बिजली संपर्क से वंचित न रह जाए खासकर उन परिवारों को जो अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं ले पाए हैं.
हर घर तक पहुंचेगी बिजली कनेक्शन
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में साल 2026 विद्युतीकरण से वंचित घर तथा 500 आबादी से अधिक वाले मजरे जनवरी तक रोशनी होने की संभावना की जा रही है इस दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम योजना के मुताबिक यह कार्य तीव्र गति के साथ करवाया जा रहा है. अवर अभियंता ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य से संपर्क करके विद्युतीकरण से वंचित घरों में मजरे चिन्हित करके तथा रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी जाएगी.
उसके बाद राजधानी लखनऊ निदेशालय टीम सत्यापन प्रारंभ करेगी आलापुर, अकबरपुर, टांडा, जलालपुर चारों सबडिवीजन के 41 विद्युत उपकेंद्र के अधीन विद्युतीकरण से वंचित गांव में 11000 वोल्टेज और एलटी लाइन एवं नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा परियोजना के पूरा होने के बाद सत्य प्रतिशत मजरे घर बिजली से कनेक्ट किए जाएंगे बास बल्ली के सहारे चल रहे आपूर्ति से छुटकारा मिल जाएगा.
बिजली समस्या खत्म, हर घर को रोशन करेगी
हर गांव गली और प्रत्येक घर को रोशन करने की योजना को धरातल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है तीन चरण में यह कार्य पूरा होगा. जिसमें पहले चरण में खंभे लगाए जाएंगे दूसरे चरण में केवल और तीसरे में बिजली आपूर्ति तथा कनेक्शन को व्यवस्थित किया जाएगा कार्य पूरा होने के बाद कोई भी गांव या मजरा बिजली से वंचित नहीं रह पाएगा. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सत प्रतिशत घर बिजली कनेक्शन से कनेक्ट हो जाएगा संतोष और दीपक वर्मा ने कहा है कि
गांव में विद्युतीकरण ना होने के कारण मोबाइल चार्जिंग और ई रिक्शा के लिए दूसरे गांव में हर रोज जाना पड़ता था जिसमें लो वोल्टेज बिजली कटौती तथा ओवरलोड समस्या खत्म होने के साथ-साथ निर्वाध बिजली आपूर्ति मिलेगी. विद्युतीकरण से वंचित घर समेत 500 से अधिक आबादी वाले मजरों में बांस बल्ली सहारे चल रही है बिजली व्यवस्था को खंभा और तार लगाकर सम और सुरक्षित किया जाएगा और अभियंताओं से रिपोर्ट की मांग की गई है जनवरी से कार्य प्रारंभ होगा.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।