लखनऊ से इस रूट पर चलेगी रैपिड रेल, इन जिलो का सफ़र होगा आसान
परिवहन ढांचे को मिली मजबूती
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में और कानपुर शहर में यात्रा का सफर सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है. इन दोनों शहरों के बीचो-बीच में रैपिड रेल पटरियों पर दौड़ने वाली है. अब संचालन के दौरान रोजाना सफर कर रहे यात्रियों को भयंकर जान की समस्याओं से निजात मिल पाएगा. राजधानी लखनऊ और कानपुर शहर के बीच में रैपिड रेलवे योजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण से मंजूरी की हरी झंडी मिल चुकी है इस प्रोजेक्ट के माध्यम से नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन तीव्र गति से काम करवाया जा रहा है
जिसके लिए एनसीईआरटीसी का विभाग राजधानी लखनऊ का दौरा कर चुका था. एनसीईआरटीसी इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द ही जुट चुका है. अब परियोजना के अंतर्गत राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट शहर कानपुर तक रैपिड रेल पटरिया पर संचालन करवाया जाएगा रेल अमौसी एयरपोर्ट से कानपुर शहर तक की यात्रा 40 से 50 मिनट के समय में दूरी को तय करेगी जिससे यात्रियों का समय बचेगा. इस योजना से लोगों को काफी राहत मिल पाएगी रोड पर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगा इससे कई इलाकों में विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
इस परियोजना की स्थिति और समय लक्ष्य
एनसीईआरटीसी की विभाग टीम ने राजधानी लखनऊ का दौरा कर रैपिड रेल योजना के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है राजधानी लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर चुका है लखनऊ विकास प्राधिकरण के साथ एक मीटिंग में यह स्पष्ट किया गया है कि रैपिड रेल का निर्माण राजधानी लखनऊ की महा योजना के अनुरूप साबित हो सकता है. अब इस नहीं रैपिड रेल सेवा से न केवल यात्रियों का समय ही बच पाएगा अपितु प्रदेश के परिवहन ढांचे को एक नई मजबूती मिल सकेगी. अब राज्य के समग्र विकास में भी वरदान साबित होगा.
यह भी पढ़ें: अराजकता का तांडव था, गरीबों को नहीं मिल पाता था लाभ- पहले की सरकारों पर सीएम योगी का जुबानी हमलामिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें इस रैपिड रेल सेवा को वंदे मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है जो की वंदे भारत एक्सप्रेस के तर्ज पर विकास करके इसका ढांचा बनाया गया है अब अधिकतम रफ़्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा से संचालन की जाएगी इस दौरान दोनों शहरों के बीच दूरी को कम समय में यात्री तय कर पाएगा. आगे बताया गया है की योजना का पहला प्रस्ताव काफी समय से विचार किया जा रहा था शासन स्तर पर मंथन के बाद इसे आगे की कार्रवाई की गई वर्तमान समय में उच्च स्तरीय बैठकें लगातार आयोजित की जा रही है और कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया की बातचीत चल रही है यदि सब कुछ योजना के अनुसार इसका रास्ता साफ होता हुआ तो रैपिड रेल सेवा का विकास कई इलाकों में किया जाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।