Rampur By-Election 2022: रामपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को यूपी चीफ ने दिया खास मंत्र, कहा- बूथ जीतो...
Leading Hindi News Website
On
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र पर कार्य करते हुए रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में कमल खिलाकर इतिहास रचने का काम करें. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथों पर डटकर एक-एक वोट डलवाने का कार्य करना है. कोई मतदाता ऐसा न हो, जो अपने मताधिकार का प्रयोग न कर सके. प्रदेश BJP अध्यक्ष सोमवार को रामपुर के शाहबाद रोड स्थित सांवरिया पार्क में BJP का रामपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि BJP सरकार गरीबों के कल्याण, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है. उत्तर प्रदेश में गांव के गरीब से लेकर किसानों के हितों तक की चिंता BJP सरकार कर रही है. ऐसे में कार्यकर्ताओं को जनता को उनके हितों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए घर-घर पहुंचे. निश्चित ही जनता BJP को वोट देगी और रामपुर में इतिहास रचने का काम होगा.
उन्होंने बूथ अध्यक्षों से उनके बूथों की स्थिति के बारे में जानकारी भी ली. उन्होंने कहा कि BJP के परिश्रमी कार्यकर्ताओं को इस विधानसभा उपचुनाव में बूथ स्तर पर और अधिक मेहनत करनी होगी. एक-एक मतदाता के पास पहुंचना होगा, जिससे सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व के प्रदेश BJP सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं व सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति के साथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से रामपुर में इस बार कमल खिलना तय है.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 Nov 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/rampur-by-election-2022-bhupendra-singh-chaudhary-in-rampur-attacks-azam-khan/article-11551
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है