Basti News: भैंसहटी में पंचायत भवन और महिला शौचालय की बदहाल स्थिति, डीएम से जांच की मांग

Basti News: भैंसहटी में पंचायत भवन और महिला शौचालय की बदहाल स्थिति, डीएम से जांच की मांग
Basti News: भैंसहटी में पंचायत भवन और महिला शौचालय की बदहाल स्थिति, डीएम से जांच की मांग

बहादुरपुर विकास खण्ड के भैंसहटी गांव में पंचायत भवन और महिला सार्वजनिक शौचालय की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. डीएम  को दिए गए प्रार्थना पत्र में बहादुरपुर विकास खण्ड के  भैंसहटी  निवासी बलजीत कुमार कन्नौजिया  ने बताया कहा है कि बहादुरपुर विकासखंड के ग्रामसभा कर्मी बुजुर्ग में ग्राम भैंसहटी स्थित पंचायत भवन एवं महिला सार्वजनिक शौचालय की स्थिति बेहद खराब है.

ग्राम प्रधान से अनेकों बार पंचायत भवन और महिला सार्वजनिक शौचालय की खराब स्थिति को लेकर कहा गया कि इसमें  सुधार कराया जाय किन्तु उनकी ओर से जब कोई पहल नहीं हुआ तो विवश होकर डीएम से समस्या के समाधान की मांग किया गया है.   शिकायतकर्ता के अनुसार साफ-सफाई नहीं होने के कारण परिसर में काफी गंदगी रहती है. वहीं महिला सार्वजनिक शौचालय की स्थिति भी खराब बताई गई है. शिकायतकर्ता ने डीएम  से  मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है