यूपी के इस जिले में रेलवे लाइन का होगा विस्तार, जानिए रेलवे विभाग का क्या है मास्टर प्लान

यूपी के इस जिले में रेलवे लाइन का होगा विस्तार, जानिए रेलवे विभाग का क्या है मास्टर प्लान
Uttar Pradesh News

यूपी में राज्य सरकार ने रेल परियोजनाओं को लेकर भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्फोट का एक महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा है कि भारत आज सड़क, रेल और हवाई मार्ग में एक नए युग में प्रवेश करके आरंभ कर चुका है. सरकार ने रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण बीड़ा उठा लिया है. जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में नई ऊंचाइयों को प्रदेश आसमान को छू रहा है.

राज्य सरकार का रेलवे नेटवर्क विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अब जल्द से जल्द राजधानी लखनऊ में रेलवे यात्रा और सुगम तथा बेहतर होने में एक नई दिशा में प्रवेश कर रहा है. जिसमें आगामी 2027 में बाराबंकी से मल्हौर के बीच कुल चार रेलवे स्टेशन लाइन का संचालन प्रारंभ करवा दिया जाएगा रेलवे की तरफ से चलाया जा रहा इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अब तक करीब करीब 70 फ़ीसदी तक समतलीकरण का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है जिसमें नदियां और नालों, नहरे पर पुल का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है.

अब मिट्टी की गुणवत्ता की जांच भी बड़ी सावधानी पूर्वक की जा रही है. साल 2017 में रेल बजट से बाराबंकी से मल्हौर तक लगभग 16.42 किलोमीटर लंबा खंड की चार रेलवे पटरियों में बदलने के मंजूरी दी हुई थी. जिसमें इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवा के इसके साथ-साथ ही जमीन का चयन कर अधिग्रहण करवाया जाएगा. इस निर्माण कार्य में लगभग लगभग 430 करोड रुपए की धनराशि की लागत से खर्च की जाएगी वर्तमान समय में इस रूट पर सिर्फ दो लाइन है जिसमें रोजाना 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन भारी दबाव में रहता है.

रेलवे विभाग की बुनियादी ढांचे पर पहल

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इस ट्रैक पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति भी आए दिन बनी रहती है. जिस कारण से हर दिन करीब 25 से 30 ट्रेनों को घंटे आउटर पर खड़ा रहने की परेशानी भी उठाना पड़ता है नई रेलवे लाइन के निर्माण से अभी समस्या में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी सफेदाबाद स्टेशन पर लूप लाइन माल गोदाम इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए जाने की विचार किया जा रहा है अब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ट्रेनों का संचालन भी अधिक सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से करवाया जाएगा.

जिसमें चार लाइनों के प्रोजेक्ट से दूर हो जाएगी परेशानी जिसमें चार्ट में दर्शाया गया है कि लखनऊ और बाराबंकी की रूट पर यूपी और डॉ दोनों में ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई गई है ट्रैक पर ट्रैफिक के लोड के कारण होने वाली ट्रेनों की लेट समस्या भी खत्म हो जाएगी इस रोड पर पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे के बीच एक प्रमुख लिंक कनेक्ट किया जाएगा इससे यात्रियों का सफर सुगम बनाने के साथ-साथ समय की बचत भी हो जाएगी ट्रेन संचालन की सुगमता के करीब करीब माल गाड़ियों के संचालन में भी तीव्र वृद्धि होगी.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।