यूपी के इस जिले के लोगो को मिलेगी राहत, 7 करोड़ से बनेंगी यह सड़के
Uttar Pradesh News
अब इस मुद्दे पर पहल करते हुए क्षेत्र के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नई सड़कों के निर्माण की घोषणा की है. उनके प्रयास से करीब 7.5 करोड़ रुपये की लागत से 5 ग्रामीण संपर्क मार्गों का नव निर्माण कराया जाएगा. इससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
किन मार्गों का होगा निर्माण
तिलोई क्षेत्र में जायस-मोहनगंज-इन्हौना-रुदौली मार्ग से मेडिकल कॉलेज पूरे बसावन संपर्क मार्ग का 1900 मीटर लंबा हिस्सा 3 करोड़ 48 लाख 55 हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा.
इसके अतिरिक्त रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से पूरे राजा छतहुआ संपर्क मार्ग, जिसकी लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है, का निर्माण 86 लाख 30 हजार रुपये में होगा.
माठा गांव से राजापट्टी तक 1200 मीटर सड़क 74 लाख 24 हजार रुपये में तैयार की जाएगी. वहीं शंकरगंज बहादुरगंज मार्ग से मठिया (मेढ़ऊना) संपर्क मार्ग, जिसकी लंबाई 1100 मीटर है, का निर्माण 65 लाख 82 हजार रुपये में किया जाएगा.
तिलोई-सेमरौता मार्ग से पूरे बालदास संपर्क मार्ग, जिसकी लंबाई 1.3 किलोमीटर है, 79 लाख 42 हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा.
स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. सड़कों का निर्माण और मरम्मतीकरण प्राथमिकता में है, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े. यह ध्यान देने योग्य है कि लंबे समय के बाद निर्मित हो रहे इन मार्गों से तिलोई क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी.
50 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
इन पांचों सड़कों के निर्मित हो जाने से 50 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा. गांवों से बाजार, स्कूल, अस्पताल और तहसील मुख्यालय तक पहुंचना अब ज्यादा सुरक्षित और सुगम होगा. खासकर मरीजों और छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है.
ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते थे. नई सड़कें बनने से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।