यूपी में चकबंदी को लेकर अपडेट, गाँव में लोगो को हो रही आसानी
उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित गुन्नौर तहसील के उधरनपुर अजमतनगर गांव में बीते 20 वर्षों से चली आ रही चकबंदी प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है. लंबे समय से जमीन को लेकर किसानों के बीच विवाद और भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब प्रशासनिक प्रयासों से हालात बेहतर हो रहे हैं.
चकबंदी विभाग के सीओ राजकुमार वर्मा की अगुवाई में बीते एक महीने से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान टीम ने गांव में पहुंचकर किसानों की जमीन से जुड़ी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान करना शुरू किया.
सोमवार को कानूनगो लेखराज के नेतृत्व में चकबंदी टीम ने पुलिस लाइन से मंगाए गए सुरक्षा बलों की सहायता से गांव में कई जगह जमीन की पैमाइश करवाई. इसके बाद प्रस्तावित चक के अनुसार किसानों को नई जगहों पर कब्जा दिलाया गया. इस कार्य के दौरान पुराने कई विवाद भी सुलझा लिए गए. साथ ही, खेतों के बीच मेड बनाने का कार्य भी किया गया.
अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुछ किसानों की जमीनें पहले छूट गई थीं, लेकिन अब उन्हें भी नियमानुसार नई जगहों पर भूमि दी जा रही है. आने वाले एक हफ्ते के अंतर्गत बाकी बचे सभी मामलों का भी निपटारा कर दिया जाएगा.
यह ध्यान देने योग्य है कि गांव में वर्ष 2002 से चकबंदी की प्रक्रिया शुरू हुई थी. 2016 में एक बार किसानों को नई जगह पर कब्जा भी दिया गया था, परंतु उस समय नदी किनारे की भूमि को चकबंदी से बाहर रखने की वजह से विवाद और ज्यादा बढ़ गया था. यही कारण है कि कई मामले कोर्ट तक जा पहुँचे.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।