अब नहीं चलेगा गाजी मियां का मेला, यूपी में बजेगी सुहेलदेव की गूंज’ - राजभर का बड़ा बयान

राजभर बोले- यूपी में अब सुहेलदेव की गूंज, दंगों की नहीं।

अब नहीं चलेगा गाजी मियां का मेला, यूपी में बजेगी सुहेलदेव की गूंज’ - राजभर का बड़ा बयान
राजभर बोले- यूपी में अब सुहेलदेव की गूंज, दंगों की नहीं।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को खेतासराय के अमरेथुआ गांव में जन चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में उनके लिए सत्ता के दरवाजे बंद हैं। यहां अब गाजी मियां का नहीं, बल्कि महाराजा सुहेलदेव का मेला लगेगा ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मौजूदा सरकार गरीबों की सरकार है। सरकार के पास जनता की भलाई के लिए पैसा भी है और नीयत भी। लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा उठाना चाहिए। बिजली के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करें।

मंच से बोलते हुए राजभर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सुभासपा सत्ता की लालच में राजनीति नहीं करती, बल्कि सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ती है। आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और ज्यादा सीटें जीतेगी। राजभर ने कहा कि इतिहासकारों ने महाराजा सुहेलदेव के योगदान को कभी सही तरीके से नहीं दिखाया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभर समाज और गरीबों के लिए बहुत काम किया है। हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है और आगे भी गरीबों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वह 2017 से सत्ता से बाहर हैं और अब सत्ता में लौटने के लिए बेताब हैं। लेकिन उनके रास्ते में हम जैसे नेता खड़े हैं। संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और मैं खुद उन्हें रोकने के लिए तैयार हैं। अब सत्ता के दरवाजे पर उनके लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड लगा हुआ है। इसलिए वो रातभर सोशल मीडिया पर चिल्लाते रहते हैं। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की सरकार में 800 दंगे हुए और माफिया खुलेआम घूमते थे। लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज है और एक भी बड़ा दंगा नहीं हुआ। अखिलेश यादव को इतिहास पढ़ना चाहिए।

गाजी मियां नहीं, सुहेलदेव का मेला लगेगा - राजभर

एक सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश में अब गाजी मियां का नहीं, बल्कि महाराजा सुहेलदेव का मेला लगेगा। सुहेलदेव ने देश को गुलामी से बचाया, लुटेरों से देश की रक्षा की और अपनी जान कुर्बान की। ऐसे सच्चे देशभक्त का ही मेला लगना चाहिए।

On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।