महाराजगंज के 52 गांवों की किस्मत बदलेगी, 52.7 KM नई रेलवे लाइन बनेगी विकास की नई पहचान
यूपी में लगातार प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी की अपडेट मिल रही है जिसमें नई रेल लाइन परियोजना पर तीव्र गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है अब रेल लाइन जिले के कुल 52 गांव से होकर गुजरने की तैयारी की गई है. अब इस कड़ी में रेलवे लाइन कितना लंबा होगा तथा कहां से कहां तक बनेगा इस पर समीक्षा की जा रही है.
इस शहर को मिला नया रेलवे लाइन
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में रेलवे विभाग इस योजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए अब प्रतिबद्ध है इस कड़ी में पहले चरण की सफलता के बाद अवशेष गांव में भूमि अधिग्रहण और सर्वे कार्य गति पूर्ण रूप से पकड़ चुका है. अब परियोजना पूरी होने पर महाराजगंज जिले को नई रेल सुविधा मिल पाएगी. इस कड़ी में प्रभावित किसानों को 3,68,78,14, 775 रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है.
अब पहले चरण में 29 गांव में अधिग्रहण पूरा किया जा चुका है जिसमें दूसरे चरण में नौ गांव को किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है. सिसवा अहमवा जैसे गांव को 18 करोड़ 69 लाख 35 हजार 861 रुपए का भुगतान किया जा चुका है. अब यह रेल लाइन जिले के कुल 52 गांव से होकर गुजर पाएगी. जिसमें जोगिया, कम्हरिया बुजुर्ग, घुघुली खुर्द, जंगल जोगिया, धरमपुर, देउरवा, सिसवा अहमवा, परसिया बुजुर्ग,कांध, सिधवारी, खजुरिया जैसे ऐसे कई गांव शामिल किया गया है.
गांव की जमीन बनी सोने की खान
अब इस कड़ी में इन सभी स्थानों पर भूमि अधिग्रहण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. घुघुली से लेकर महाराजगंज वाया आनंद नगर तक नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिसमें रेलवे तथा भूमि अधिकरण विभाग की संयुक्त पहल से दूसरे चरण में अधिग्रहण का सर्वे प्रारंभ हो चुका है. इस लाइन की कुल लंबाई 52.70 किलोमीटर तय की गई है.
जिसमें परियोजना से प्रभावित किसानों को न केवल उचित मुआवजा मिल रहा है अपितु उन्हें आधुनिक तकनीकी से कनेक्ट सर्वे की पूरी जानकारी भी दी जा रही है इस परियोजना को पूरा होने पर या रेल लाइन जिले को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों को मजबूत तरीके से कनेक्ट करेगी.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।