लखनऊ पहुंची एनडीए राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू
Lucknow News: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं. लोक भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी. देर शाम उन्होंने एनडीए के विधायकों के साथ बातचीत की है.
द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरीं. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह वीवीआइपी नैमिषारण्य गेस्ट हाउस पहुंचीं. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे. यहां करीब आधे घंटे रुकने के बाद वह लोक भवन पहुंचीं. यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. इसके बाद वह बीजेपी के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर रहीं हैं. खबर लिखे जाने तक बैठक जारी रही.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है