Lucknow News: पेट व हाथ में कैंची मारकर किया घायल

Lucknow News: रविवार शाम को मलिहाबाद में नाई की दुकान पर एक युवक को दूसरे युवक ने पेट व हाथ में कैंची मारकर घायल कर दिया. युवक की मां ने इस मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. घायल युवकका इलाज चल रहा है. मलिहाबाद मिर्जागंज कस्बा निवासी नितिन गल्लामंडी स्थित करन नाई की दुकान पर रविवार शाम को बाल कटवाने गया था. नितिन ने बताया जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार और एक युवक लड़ाई कर रहे थे,

बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुुरु हो गई तो उसने बीच बचाव करना शुरु कर दिया. आरोप है कि उसी दौरान करन ने उसके जानबूझकर पेट और हाथ में कैंची मार दी, जिससे वह घायल हो गया. नितिन ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नितिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसका इलाज किया. इस मामले में नितिन की मां राजकुमारी ने करन और सुशील उर्फ कल्लू पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. घायल नितिन का इलाज चल रहा है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/lucknow/lucknow-news--injured-by-hitting-scissors-in-stomach-and-hand/article-10494
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है