Lucknow News: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में हुआ सैकड़ों का इलाज

Dainik Bhartiya Basti

Lucknow News: शहर के आशियाना स्थित आस्था मैटरनिटी एंड लैप्रोस्कोपी सेंटर में आस्था मैटरनिटी एंड लैप्रोस्कोपी सेंटर तथा सनातनी पंजाबी महासभा के संयुक्त सहयोग से रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे. शिविर में मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अरोरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सुमिता अरोरा तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष झा सहित अन्य चिकित्सों ने शिविर में

आये मरीजों को मुफ्त सलाह व दवायें वितरित की. सनातनी पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अनिल बिरमानी व सचिव नवीन अरोन सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने महासभा के सदस्यों सहित डिप्टी सीएम का स्वागत किया. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जरूतमंदों के उपचार के लिए निजी संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए. मनुष्य का स्वास्थ्य ही उसका असली धन है. चिकित्सालय प्रमुख व लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सुमिता अरोरा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर दुनिया भर में प्रचलित चैथा सबसे आम प्रकार का कैंसर है. सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में सर्विक्स की कोशिकाओं को प्रभावित करता है. इस दौरान डे-केयर सर्जरी के बारे में भी बताया गया. शिविर का संचालन चिकित्सालय की प्रबंधन प्रमुख अंकिता श्रीवास्तव, कैशलेस तथा स्वास्थ्य बीमा विभाग की प्रमुख अंकिता शुक्ला और सोनी ओबेराय सहित अन्य कर्मचारियों ने किया.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/lucknow/lucknow-news--hundreds-got-treatment-in-free-medical-camp/article-10495
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है