Lucknow News: ईद-उल-अजहारू नवाबी नगरी में लोगों ने धूमधाम से मनाया त्यौहार, चिड़ियाघर, रिवर फ्रंट व 1090 चैराहे से लेकर पार्को में दिखी रौनक

ऐशबाग ईदगाह सहित सभी छोटे-बडे“ मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज

Lucknow News: ईद-उल-अजहारू नवाबी नगरी में लोगों ने धूमधाम से मनाया त्यौहार, चिड़ियाघर, रिवर फ्रंट व 1090 चैराहे से लेकर पार्को में दिखी रौनक
Lucknow news

Lucknow News: नवाबी नगरी लखनऊ में मुसलमान समुदाय के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार मनाया. रविवार को सुबह होने के साथ ही राजधानी के सभी छोटे-बडे“ मस्जिदों में बकायदा नमाज पढ़ी गई. मुस्लिम वर्ग के कई प्रतिनिधियों ने बातचीत में कहा कि यह आपसी भाईचारे और अमन में शांति का पैगाम लाने का पर्व है.

वहीं दूसरी तरफ ऐशबाग ईदगाह, इमामबाड़ा, आसफी मस्जिद के अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित सभी मस्जिदों में लोगों ने बड़े ही अकीदत के साथ नमाज पढ़ी और अपने परिवार के साथ-साथ देश-प्रदेश की तरक्की की दुआयें मांगी. वहीं कुर्बानी की बात करें तो काफी लोगों ने तो एक दिन पहले ही इसके लिये बकरे की खरीद कर ली थी, मगर जो किसी कारणवश रह गये थे उनमें से काफी लोगों ने रविवार को विभिन्न मंडियों से बकरे की खरीद-फरोख्त की. त्यौहार के खास मौके पर खासकर पुराने लखनऊ में काफी चहल-पहल देखने को मिली. नरही के चिड़ियाघर से लेकर शहर के तमाम छोटे-बडे़ पार्कों में आम दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक लोगों के आवागमन से ये सभी सार्वजनिक स्थान गुलजार रहें. वहीं देर शाम तमाम लोग अपने परिजनों के साथ कहीं गोमती रिवर फ्रंट तो कहीं समतामूलक स्थल और 1090 वूमेन पॉवर लाइन चैराहे के साथ मौज-मस्ती करते देखे गये. कुछ तो अलग-अलग प्वाइंटों से सेल्फी लेते दिखायी दिये.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है