Lucknow News: 10 दिनों में नालों की जमा सिल्ट साफ करायेंः मंडलायुक्त
Lucknow News: मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की और लखनऊ मंडल में बाढ़ के संबंध में मंडलायुक्त सभागार में बैठक का आयोजन हुआ. इस दौरान मंडलायुक्त ने बैठक में बिंदुवार चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निकायों में बडे़ नालों, मझोले नालों व छोटे नालों की सफाई का कार्य अवशेष है तो अभियान के रूप में 10 दिवस के भीतर तलीझार (सिल्ट जमा न हो) सफाई करा ली जाये. साथ ही यह भी निर्देशित किया जलभराव वाले स्थानों को चिंहित कर क्रियाशील पंपसेटों व पर्याप्त संख्या में कार्मिको की ड्यूटी लगाये जाने की पूर्व से ही व्यवस्था कर ली जाये. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं नगर विकास विभाग संयुक्त अभियान चलाकर सभी मोहल्लों में कीट नाशक का छिड ़काव, नियमित रूप से फॉगिंग कराये तथा स्वास्थ्य केन्दों पर पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करा लिया जाये. और चिन्हित हाईरिस्क क्षेत्रों में दस्तक अभियान के दौरान टीमों द्वारा घर-घर किये गये सर्वेक्षण के आधार पर अधिक मच्छर-लार्वा घनत्व वाले क्षेत्रों में एन्टीलार्वा को छिड़काव और फॉगिंग आदि के माध्यम से मच्छर नियंत्रण के प्रयास किये जाये.
मण्डलायुक्त ने कहा कि मलिन बस्तियों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था रखी जाये. सूकर बाड़ों को यथा सम्भव आबादी से दूर व्यवस्थापित करते हुए इनमें कीटनाशकों का छिड़काव किया जाये. समस्त निकायों द्वारा नियमित रूप आपूर्ति पेयजल का क्लोरिनेशन कार्य कराया जाये साथ ही सड़क व नालियों के किनारे झाड़ियों की सफाई-कटाई करायी जाये. निकाय द्वारा पुलिस बल के सहयोग से सड़क किनारे और नालों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण पर सर्तक दृष्टि बनाये रखें. आवश्यक कार्य किये जाने के निर्देश दिये तथा शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई और संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें. मंडलायुक्त ने अमृत वाटर सप्लाई योजना के समीक्षा के दौरान
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को ससमय पूर्ण कराने के साथ-साथ मानक व गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जायें, और उन्होंने कहा कि ओपेन पार्क, जिम, प्ले ग्राउंड, लाइटिंग की अच्छी
व्यवस्था करा ली जायें. इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन रणविजय सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी, अधिशाषी
अधिकारी व मंडल के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है