राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ करने वाला कर्मी बर्खास्त
- डीएम ने कहा, महेश चंद्र पर लगाये गये आरोप सही सिद्ध होते हैं
Lucknow News: तहसील बीकेटी अंतर्गत ग्राम पंचायत गोयला के अभिलेखों की छेड़छाड़ से संबंधित प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व अभिलेखागार में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेश चंद्र को तात्कालिक प्रभाव से शासकीय सेवा से पदच्युत कर उक्त प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति को प्रथम जांच अधिकारी नियुक्त किया गया. जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण
की जानकारी देते हुए बताया कि जांच आख्या तथा पत्रावली में उपलब्ध अन्य अभिलेखों का अवलोकन करने पर पाया गया कि राजस्व अभिलेखागार में तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेश चंद्र पर लगाए गए समस्त आरोप सही सिद्ध होते और यह अत्यन्त गंभीर प्रकृति के व्यक्ति हैं. इसलिए ऐसे कर्मचारी को शासकीय सेवा में बनाए रखने का कोई औचित्य ही नहीं है. ऐसे में यह कर्मचारी वृहद दंड (दीर्घ शास्ति) पदच्युत किए गया है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है