Kushinagar News: जल गुणवत्ता जांचने के लिए सशक्त बनीं महिलाएं 

kushinagar news

विशुनपुरा(कुशीनगर). जिले सभी गाँवों के पांच सदस्यीय महिलाओं की कमेटी पेयजल के गुणवत्ता की जांच करेगी. महिलाओं के इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार जल निगम के जरिए गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराएगी.

जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर में समन्वयक क्षमतावर्धन व प्रक्षिक्षण (सी.बी ए एंड टी ) बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें जल जीवन मिशन के तहत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निर्देशानुसार विशुनपुरा ब्लाक में साइबर एकेडमी लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण में बताया की विकास खंड के हर ग्राम पंचायतों में पांच-पांच सक्रिय महिलाओं की पांच समिति बनाकर उनको फील्ड टेस्ट किट के जरिये पानी के गुणवत्ता की जांच हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया की यह समिति ग्राम पंचायतों में डब्ल्यूक्यूएमआईएस पोर्टल पर अपनी एफटीके और एचटूएस वॉयल की जांच रिपोर्ट फीड करेगी, जो केंद्र सरकार के पास जाएगा. जिसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीणों को आसानी से शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके. इसके अलावा पेयजल से जुड़ी समस्याओं का भी समिति समाधान करेगी. प्रयोगशाला इंचार्ज प्रभात रंजन नें ट्रेनिंग में क्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट, फ्लोराइड, क्लोरीन आदि की जांच करने का तरीका बताया. इसके लिए महिलाओं को किट भी दी जा रही है. इस किट के माध्यम से महिलाएं पानी की जांच करेंगी.

बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर यह भी पढ़ें: बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर

प्रयोगशाला सहायक दिनेश सिंह नें महिलाओं को जल की जांचोपरांत रिपोर्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का तरीका बताया. इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर से जीआईएस कोऑर्डिनेटर विमलेश कुमार विश्ववकर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर मानिटरिंग एंड इवैल्युएशन सुखपाल नें जल जीवन मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. इस दौरान मुकेश रंजन मौर्य, संजय सिंह, अर्जुन मौर्य सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं मौजूद रहीं.  

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 Jul 2022 By Bhartiya Basti

Kushinagar News: जल गुणवत्ता जांचने के लिए सशक्त बनीं महिलाएं 

विशुनपुरा(कुशीनगर). जिले सभी गाँवों के पांच सदस्यीय महिलाओं की कमेटी पेयजल के गुणवत्ता की जांच करेगी. महिलाओं के इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार जल निगम के जरिए गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराएगी.

जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर में समन्वयक क्षमतावर्धन व प्रक्षिक्षण (सी.बी ए एंड टी ) बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें जल जीवन मिशन के तहत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निर्देशानुसार विशुनपुरा ब्लाक में साइबर एकेडमी लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण में बताया की विकास खंड के हर ग्राम पंचायतों में पांच-पांच सक्रिय महिलाओं की पांच समिति बनाकर उनको फील्ड टेस्ट किट के जरिये पानी के गुणवत्ता की जांच हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया की यह समिति ग्राम पंचायतों में डब्ल्यूक्यूएमआईएस पोर्टल पर अपनी एफटीके और एचटूएस वॉयल की जांच रिपोर्ट फीड करेगी, जो केंद्र सरकार के पास जाएगा. जिसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीणों को आसानी से शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके. इसके अलावा पेयजल से जुड़ी समस्याओं का भी समिति समाधान करेगी. प्रयोगशाला इंचार्ज प्रभात रंजन नें ट्रेनिंग में क्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट, फ्लोराइड, क्लोरीन आदि की जांच करने का तरीका बताया. इसके लिए महिलाओं को किट भी दी जा रही है. इस किट के माध्यम से महिलाएं पानी की जांच करेंगी.

प्रयोगशाला सहायक दिनेश सिंह नें महिलाओं को जल की जांचोपरांत रिपोर्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का तरीका बताया. इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर से जीआईएस कोऑर्डिनेटर विमलेश कुमार विश्ववकर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर मानिटरिंग एंड इवैल्युएशन सुखपाल नें जल जीवन मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. इस दौरान मुकेश रंजन मौर्य, संजय सिंह, अर्जुन मौर्य सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं मौजूद रहीं.  

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/kushinagar-news-women-empowered-to-check-water-quality/article-10628
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है